पाकिस्तानियों द्वारा तिरंगे पर गोहत्या करने के वीडियो पर बिफरे ऑस्ट्रेलियाई इमाम, बताया समाज़ के लिए कलंक

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
पाकिस्तानियों द्वारा तिरंगे पर गोहत्या करने के वीडियो पर बिफरे ऑस्ट्रेलियाई इमाम, बताया समाज़ के लिए कलंक

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से पाकिस्तानी लोग बौखलाए हुए है और भारत का अपमान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस विरोध के लिए उन्होंने अब हद पार कर दी है। पाकिस्तानियों के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे वे मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए कुछ ऐसा कर रहे हैं जो भारतियों के साथ साथ विश्व के दूसरे लोगों को भी पसंद नहीं आ रहा है।

यह वीडियो 15 अगस्त के दिन का है और इसे पाकिस्तान में शूट किया बताया जा रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान सुन्नी तहरीक ए हैदराबाद संगठन के कुछ लोग भारतीय तिरंगे का अपमान कर रहे है। साथ ही इस वीडियो में तिरंगे पर गोहत्या करते हुए भी लोगों को देखा जा सकता है। यह वीडियो ऑस्ट्रेलियाई मुस्लिम धर्मगुरु मोहम्मद तोहिदी ने अपने ट्विटर पर शेयर की है। यह वीडियो करीब एक मिनट का है जिसमे दर्जनों पाकिस्तानी नागरिक द्वारा तिरंगे को ज़मीन पर पटका गया है और सभी लोग उस पर खड़े है। साथ ही तिरंगे के ऊपर ही गाय की हत्या करने के लिए उसे भी तिरंगे पर गिरा कर रखा गया है। इतना ही नहीं इस वीडियो में एक गाना जिसके बोल है “हम पाकिस्तानी है..... हमारा पाकिस्तान, नहीं खौफ कोई भी दुश्मन का हमको” भी बजता सुनाई दे रहा है। वीडियो के आखिर में कुछ लोग गाय की गर्दन काट देते हैं।”

इस दर्दनाक वीडियो को शेयर करते हुए  मुस्लिम धर्मगुरु मोहम्मद तोहिदी ने लिखा कि “पाकिस्तानियो ने भारतीय धवज पर गाय का वध कर दिया और स्वतंत्रता दिवस पर भारत का अपमान किया। यह सामान्य समाज नहीं है। यह इस ग्रह पर कलंक है। यह टैक्स या किसी अन्य सहायता के काबिल नहीं है।” उन्होंने इस मामले में पेटा से इस पर कार्यवाही करने की भी अपील की है।

GO TOP