भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक के बाद एक कामयाबी को हासिल कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष में मंगलवार को फिर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो द्वारा प्रक्षेपित किये गए चंद्रयान- 2 (Chandrayaan-2) ने मंगलवार सुबह चांद की पहली कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है। श्रीहरिकोटा से लॉन्चिंग के 29 दिन बाद चंद्रयान-2 ने आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर चांद की कक्षा में प्रवेश किया।
इस बात की जानकरी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा की गई है। ISRO ने ट्वीट कर बताया की #Chandrayaan2 ने 20 अगस्त 2019 को चांद की पहली कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया है।
#ISRO
— ISRO (@isro) August 20, 2019
Lunar Orbit Insertion (LOI) of #Chandrayaan2 maneuver was completed successfully today (August 20, 2019). The duration of maneuver was 1738 seconds beginning from 0902 hrs IST
For more details visit https://t.co/FokCl5pDXg
इसरो के वैज्ञानिकों की मानें तो चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद चंद्रयान-2 31 अगस्त तक चंद्रमा की कक्षा में परिक्रमा करता रहेगा। इस दौरान चांद की सबसे क़रीबी कक्षा तक पहुंचाने के लिए चार बार कक्षा बदली जाएगी। यानी 21, 28 और 30 अगस्त को तथा 1 सितंबर को और परिवर्तन करेगा। इसलिए 7 सितम्बर को चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा।
#ISRO
— ISRO (@isro) August 20, 2019
Today (August 20, 2019) after the Lunar Orbit Insertion (LOI), #Chandrayaan2 is now in Lunar orbit. Lander Vikram will soft land on Moon on September 7, 2019 pic.twitter.com/6mS84pP6RD
Chandrayaan-2 की सफलता भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी से कम नहीं है। इस मिशन को पूरा करने के लिए बड़ी मेहनत लगी है।यदि 7 सितम्बर को चंद्रयान-2 चांद की सतह पर सही सलामत उतर गया तो यह एक इतिहास हो जाएगा। इस मिशन की सफलता के बाद भारत, अमेरिका, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।