गुरुवार शाम को दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक घटना घटित हुई है। एमिटी यूनीवर्सिटी में पढ़ने वाली एक लड़की अपने बेहतर भव‍िष्य का सपना देख रही थी। लेकिन लड़की के साथ छेड़खानी, रेप की घटना होने और अश्लील वीड‍ियो बनाये जाने के बाद उसकी जिंदगी नर्क बन गयी थी। बता दें की यह लड़की इंग्लिश (ऑनर्स) और जर्मन लैंगुएज का कोर्स कर रही थी। जब इसे कुछ समझ नहीं आया तो उसने घर मे पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया।

इस घटना के बारे में जानकारी तब मिली जब लड़की की मां गुरुवार को डॉक्टर के पास गई थी। उन्होंने रास्ते से ही बेटी को फोन किया परन्तु बेटी ने फोन नहीं उठाया तो घर जाकर देखा फिर घटना सामने आयी।

लड़की की मां और उसकी सहेली ने पुलिस से शिकायत की और एक लड़के पर आरोप लगाया। मां ने कहा क‍ि लड़के ने बेटी के साथ छेड़छाड़ कर उसका बलात्कार भी किया। फिर लड़के ने उसकी फोटो और वीडियो बनायी और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर लड़की का कई बार बलात्कार किया।

मृतक लड़की की मां ने बताया कि इस लड़के ने एक बार बदतमीजी की थी तब उस समय लड़के के पिता से शिकायत भी की थी। उस समय प‍िता ने लड़के को डांटा भी था परन्तु उसके बाद भी लड़का उसे परेशान करता था। लड़की ने ये बात अपनी मां को नहीं बताई लेकिन अपनी सहेली को बताई थी। सुसाइड के बाद यह बात उसकी सहेली ने उसकी मां को बताई।

सहेली ने बताया कि आज वह इस विषय में उसकी मां को बताने वाली थी परन्तु उससे पहले ही उसकी दोस्त ने सुसाइड कर लिया। जिले के एडिशनल डीसीपी के मुताबिक, पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के मुताबिक सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।