भाजपा, जदयू, कांग्रेस, YSR के बाद अब प्रशांत किशोर बनाएंगे AAP के लिए रणनीति

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
भाजपा, जदयू, कांग्रेस, YSR के बाद अब प्रशांत किशोर बनाएंगे AAP के लिए रणनीति

हाल ही में भारतीय संसद से पास हुए नागरिकता संशोधन बिल पर अपनी पार्टी जदयू के स्टैंड से इतर ट्विटर पर विरोध दर्ज करवा रहे चुनावी रणनीतिकार और वर्तमान ने जनता दल युनाइटेड के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर अब अरविन्द केजरीवाल की पार्टी AAP के लिए रणनीति बनाते हुए नजर आएंगे। इस बात की घोषणा AAP के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर के की है।

प्रशांत किशोर के साथ आने की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने जो ट्वीट किया उसमे उन्होंने बताया की वे इस बात की घोषणा करने में ख़ुशी महसूस कर रहे हैं की प्रशांत किशोर की कम्पनी इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (IPac) उनके साथ जुड़ रही है।"

इसका मतलब यह हुआ की प्रशांत किशोर जिन्होंने कई राज्यों में पार्टियों की जीत के लिए रणनीति बनाई है वह अब आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को जिताने के लिए केजरीवाल के साथ काम करेंगे। बता दें की प्रशांत किशोर इससे पहले घोषित तौर पर भाजपा, जदयू, कांग्रेस, YSR के लिए काम कर चुके हैं। इनमे उन्होंने भाजपा, जदयू, और YSR को जहाँ जीत दिलाई थी वहीं कांग्रेस पार्टी को वे भी जीत नहीं दिलवा पाए थे।

अंदरखाने में ये भी बातें चली थी की इस बार महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर जो ड्रामा हुआ उसके सूत्रधार भी प्रशांत किशोर ही थे और उन्होंने ही शिवसेना को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ने को कहा था। इसके अलावा कई बार प्र्शन किशोर के पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लिए काम करने की बात भी राजनीतिक हलकों में सुनी जाती है पर इन सब पर आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

GO TOP