शिर्डी में कथित रूप से कई लोगों के गायब होने पर हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
शिर्डी में कथित रूप से कई लोगों के गायब होने पर हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

इस वर्ष शिर्डी में कई लोगों के गायब होने की शिकायत मिली है। जिसमे अधिकतर वो लोग है जो शिर्डी में दर्शन करने के लिए आये थे। शिर्डी से गायब हुए लोगों की संख्या 88 पहुंच चुकी हैं। इस विषय और मनोज कुमार नामक एक शख्स ने याचिका लगाई थी जिस पर सुनवाई की गई है। मनोज की पत्नी वर्ष 2017 में गायब हुई थी उसके बाद उसे ढूंढने की काफी कोशिश की परन्तु उसका कही कुछ पता नहीं चला।

गौरतलब है कि पिछले साल शिर्डी में 88 से अधिक लोग कथित रूप से गायब हुए है इन सभी लोगों में उन लोगों की संख्या ज्यादा है जो मंदिर में दर्शन करने के लिए आये थे।  जानकारी के अनुसार लापता हुए लोगों में कुछ का पता चला है तो कुछ का नहीं। इन सब लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक है।

इस विषय पर सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच के न्यायधीश टीवी नवाडे और एसएम गवान्हे ने सुनवाई करते हुए कहा "जब कोई गरीब व्यक्ति गायब होता है तो उसके रिश्तेदार असहाय हो जाते हैं। ज्यादातर लोग पुलिस के पास तक नहीं पहुंच पाते हैं और बमुश्किल से ऐसे मामले अदालत तक पहुंच पाते हैं।"

आगे कोर्ट ने अहमदनगर जिले के पुलिस अधीक्षक को जांच के लिए टीम का गठन करने के आदेश देते हुए कहा "अभी तक के पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 88 से अधिक लोग गायब हैं। कोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाओं के पीछे मानव तस्करी और अंगों का रैकेट हो सकता है। जानकारी दे दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित शिर्डी के साई बाबा मंदिर में पूरी दुनिया से लाखों की संख्या में लोग आते है।

GO TOP