आरोही पंडित अटलांटिक महासागर पार करने वाली पहली महिला पायलट बनीं।

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
आरोही पंडित अटलांटिक महासागर पार करने वाली पहली महिला पायलट बनीं।

महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वह हर जगह अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ रही है।हाल ही में मुंबई में रहने वाली पायलट कैप्टन आरोही पंडित ने अटलांटिक महासागर के ऊपर अकेले ऊड़ान भरकर एक नई कामयाबी हासिल की है।यही कामयाबी हासिल करने के लिए उन्होंने महज साथ महीने की कठिन ट्रेनिंग ली थी।

आरोही पंडित ने सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि को यह उपलब्धि हासिल की है।आरोही अपने छोटे विमान से 3000 किलोमीटर दूरी की उड़ान भरकर वह ब्रिटेन के स्कॉटलैंड स्थित विक से कनाडा के इक्वालिट एयरपोर्ट पहुंचीं। बता दे उस समय मौसम बहुत खराब हो रहा था। आरोही बहुत ही कड़ाके की ठंड वाले मौसम में ग्रीनलैंड और आइएसलैंड में कुछ समय रुकते हुए पहुंची। जानकरी के मुताबिक वो अपने पुरे सफर में करीब पांच बार बिच में रुकी थी।

आरोही के पास सिंगल साइनस 912 एयरक्राफ्ट है।उनके एयरक्राफ्ट का नाम “ माही “ है।ये बहुत ही हल्का एयरक्राफ्ट है जिसका वजन एक बुलेट बाइक से भी कम है। इसके बावजूद आरोही 3000 किलोमीटर की दुरी तय करने में सफल रही। इस यात्रा के दौरान उनके साथ और कोई भी नहीं था। उन्होंने अकेले ही पूरे एयरक्राफ्ट को नियंत्रित किया था।

इसके लिए उन्होंने साथ महीने की ट्रेनिंग ले थी। उन्होंने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब से कड़ी ट्रेनिंग ली थी।बता दे इतना लंबा सफर तय करने के बाद आरोही ने रनवे पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग करवाई। उसके बाद निचे उतर कर भारत का तिरंगा झंडा अपने हाथों में लेकर अपनी इस कामयाबी का जश्न भी मनाया।आरोही ने यह उड़ान ‘वी! वूमन एम्पावर एक्सपीडिशन’ के तहत पूरी की है। इस उपलब्धि पर आरोही ने कहा कि वह अपने देश और सभी महिलाओं के लिए यह कीर्तिमान बनाने पर बेहद खुश हैं।

GO TOP