भारतीय क्रिकेट को एक नया आयाम देने वाले भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज 38 वर्ष के हो गए है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें 'भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने वाले व्यक्ति’ कहा है।
धोनी ने अपने जीवन में कई संघर्ष किये है और इन्ही संघर्षों से तप करके आज वह इस ऊंचाई पर पहुंचे है। भारतीय टीम को खड़ा करने में महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हम आज क्रिकेट जगत में जिस ऊंचाई पर पहुंचे है हमें वहां तक पहुंचाने में महेंद्र सिंह धोनी का योगदान बेहद अहम है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को क्रिकेट जगत के विश्व के कई बड़े सम्मान दिलवाये है।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने ICC 50 ओवर का वर्ल्ड कप, T-20 वर्ल्ड कप और चैम्पियन्स ट्राफी जीती है। धोनी ने भारत को टेस्ट और वनडे क्रिकेट मैचों में नंबर वन की रैंकिंग तक पंहुचा दिया है। अगर हम बात करे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तो महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार जीत दिलाई है।
बीते दिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ट्वीट करके एक वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा "एक नाम जिसने भारतीय क्रिकेट को बदल कर रख दिया, एक नाम जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया, एक नाम जिसकी निर्विवाद विरासत है। ‘एम एस धोनी’ सिर्फ एक नाम नहीं है।”
🔹 A name that changed the face of Indian cricket
— ICC (@ICC) July 6, 2019
🔹 A name inspiring millions across the globe
🔹 A name with an undeniable legacy
MS Dhoni – not just a name! #CWC19 | #TeamIndia pic.twitter.com/cDbBk5ZHkN
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(ICC) द्वारा किये इस ट्वीट में एक वीडियो भी है जिसमे कई खिलाड़ियों ने धोनी के बारे में बताया है। वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस वीडियो में धोनी के बारे में कहा कि "जो आप बाहर से देखते हैं, वह इस बात से बहुत अलग है कि किसी व्यक्ति के भीतर चीजें कैसी होती हैं। वह हमेशा शांत और रचनाशील होते है। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। वह मेरे कप्तान थे और वह हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे। हमारी समझ हमेशा शानदार रही है। मैं हमेशा उनकी सलाह को सुनने के लिए तैयार हूं।"
साथ ही बुमराह ने कहा, "जब मैं 2016 में टीम में आया था, तो वह कप्तान थे। वह टीम पर एक शांत प्रभाव की तरह है और वह हमेशा मदद करते हैं।"
इंग्लैंड के विकेटकीपर और बल्लेबाज जोस बटलर ने महेंद्र सिंह धोनी को मिस्टर कूल कहकर संबोधित किया। उन्होंने आगे धोनी के बारे में और बताया कि यह क्रिकेटर उनका आदर्श रहा है। जाहिर है कि वह विकेट कीपिंग में वह मेरे आदर्श बन गए है। वह बल्लेबाजी करते समय बहुत शांत दिखते है।"