शौहर के तलाक देते ही, ससुर ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ किया बलात्कार

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
शौहर के तलाक देते ही, ससुर ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ किया बलात्कार

भारत सरकार द्वारा तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी तीन तलाक के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। इस मामले में पिता समान ससुर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपनी बहु के साथ बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद महिला के ससुराल पक्ष ने पीहर पक्ष के लोगों को बंदी भी बना लिया था।

ग़ौरतलब है कि 25 वर्षीया पीड़िता की शादी राजस्थान के अलवर के भिवाड़ी के चौपानकी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। लड़की के पिता ने पूरे मुस्लिम रीति-रिवाज से लड़की की शादी करवाई थी। अपनी स्थिति के अनुसार लड़की के पिता ने शादी में दहेज़ भी दिया था। परन्तु लड़की के पति, देवर व ससुर लड़की से और दहेज़ की मांग कर रहे थे दहेज़ नहीं मिलने पर लड़की के साथ मारपीट भी की जाती थी। शादी के बाद महिला ने एक बेटी को भी जन्म दिया था। उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा जाने लगा था।

बीते दिन 22 नवंबर को सुबह सुबह उसके पति ने कमरे में आकर उसे तीन तलाक दे दिया और घर से बाहर चला गया। उसी रात 11-12 बजे के आस पास लड़की का ससुर अपने एक साथी के साथ घर में घुस गया और दोनों ने मिलकर बारी बारी से बन्दुक की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ उन्होंने धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो जिंदा नहीं रहेगी।

महिला जैसे तैसे अगले दिन घर से बाहर निकली और सारी घटना अपने पिता कोई बताई। जानकारी पाते ही लड़की के पिता ने अपने भतीजे के साथ लड़की को लेने लड़की के ससुराल पहुंचे, वहाँ पर लड़की के ससुराल वालों ने पीहर पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। किसी तरह पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने पहुँचकर लोगों को छुड़वाया और सुसंगत धाराओं तथा तीन तलाक क़ानून के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आश्वासन देते हुए कहा पीड़िता को न्याय मिलेगा।

GO TOP