एक ऐसी गैंगरेप की घटना सामने आयी है जो की दिल दहला देने वाली है। करनाल में गैंगरेप की शिकार पीड़िता के साथ 8 आरोपियों ने ऐसा बर्ताव किया जो किसी दरिंदगी से कम नहीं है। जब पुलिस को पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई तो कई लोगो के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि आरोपी जब उस पर टूट पड़े तो पीड़िता ने उनका विरोध किया लेकिन यह बात आरोपियों को नागवार लगी और उन्होंने एक लोहे के पाइप से पीड़िता की पिटाई की।

अब पीड़िता चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती है जहाँ डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश में लगे हुए है। पीड़िता को इस कदर नोचा गया है कि उसके जिस्म के नाजुक अंग भी पीड़िता के साथ घटी दर्दनाक कहानी को बयां कर रहे है। उसके शरीर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं बचा है जहां चोट ना आयी हो। उसका शरीर बहुत जगह नीला दिखाई दे रहा था।

पीड़िता आरोपियों के इस वहशीपन को याद कर सहम जा रही है। अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी जब उसे बुलाकर ले गया तो उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस तरह की वारदात उसके साथ होने वाली है। वो सारे दरिंदे जब उस पर टूट पड़े तो वो खुद को बचाने का प्रयास करने लगी। लेकिन इन दरिंदो ने उसे लोहे की पाइप से पीटा। पीड़िता मदद के लिए गुहार लगा रही थी लेकिन किसी ने भी इसकी पुकार नहीं सुनी। पीड़िता के साथ एक एक करके आरोपियों ने बलात्कार किया और उसे जख्मी हालत में वही छोड़कर चले गए। जब पीड़िता को होश आया तो  उसने पुलिस से संपर्क किया।

बता दें कि पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह करनाल के रेलवे स्टेशन पर बैठी थी। तब उसके पास एक शख्स आया और उसे खाना खिलाने के बहाने एक औद्योगिक शेड में ले गया जहाँ उसके साथ बलात्कार किया गया।