सुब्रमण्यम स्वामी हमेशा से ही अपने चुटीले बयानों और ट्वीट्स के कारण चर्चा में रहते है। इस बार उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं पर निशाना साधा है। भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वामी ने मुस्लिम मौलवियों से पूछा है कि देश पर 600 वर्ष राज करने के बाद भी मुस्लिम समुदाय की हालत ऐसी क्यों है वे लोग आरक्षण क्यों मांग रहे है। उन्होंने इस बात का दावा भी किया है कि ब्राह्मणों ने गरीब होने के बाद भी आज तक आरक्षण की मांग नहीं की है।

आज सुबह स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा "मुस्लिम मौलवियों को बताना होगा कि भारत में 600 साल राज करने के बाद भी मुस्लिम समुदाय आरक्षण क्यों मांग रहा है? गरीबी की वजह से? ब्राह्मण समुदाय के लोग भी गरीब है, मगर उन्होंने शासक वर्ग का होने के कारण कभी आरक्षण नहीं माँगा।"

स्वामी के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे। किसी ने समर्थन किया तो किसी ने कटाक्ष किया है। एक यूजर ने पूछा की देश में जातिगत व्यवस्था क्यों है? तो एक ने पूछा SC/ST को आरक्षण क्यों दिया गया? इस पर स्वामी लिखते है। इस वर्ग ने कभी शासन नहीं किया। इन्हें हमेशा से आक्रोश का सामना करना पड़ा है इसलिए इन्हे आरक्षण की जरुरत पड़ी। आज हमारे देश में राष्ट्रपति शिक्षित अनुसूचित जाति के है।

एक अन्य यूज़र ने ट्वीट करते हुए कहा "आपने कहा ब्राह्मण क्या इसका मतलब यह है कि अन्य हिंदुओं को गर्व नहीं है?" इस सवाल पर स्वामी ने जवाब दिया क्षत्रियों में भी ऐसा है और वैश्य भी अमीर है परन्तु अंग्रेजी शासन में शूद्रों को बहुत प्रताड़ित किया गया था क्योंकि उन्होंने झांसी की रानी की अगुवाई वाले विद्रोह में मदद की थी।