सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के 13 में से 10 विधायकों ने ली भाजपा की सदस्यता

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के 13 में से 10 विधायकों ने ली भाजपा की सदस्यता

सिक्किम की राजनीति में आज यानी मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर हुआ है। इस उलटफेर से सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के 13 में से 10 विधायकों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इन विधायकों की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा महासचिव राम माधव भी उपस्थित थे।

सिक्किम में पांच बार से ज्यादा विधायक रहे दोरजी शेरिंग लेप्चा के साथ डी आर थापा, कर्मा सोनेम लेप्चा, के बी राय, टी टी भूटिया, फरमंती तमांग, पिंटो नामग्याल लेप्चा, राम कुमारी थापा आदि विधायक भाजपा में शामिल हुए है।

जानकारी दे दें कि हाल ही में हुए सिक्किम में विधानसभा चुनाव में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के 15 विधायक जीते थे और उन 15 विधायकों में से 2 विधायक दो अलग अलग विधानसभा से जीते थे जिसके कारण सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायकों की संख्या 13 रह गई और आज उनमे से 10 विधायक भाजपा में शामिल हो चुके है। अभी फिलहाल सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की सरकार है और यहाँ पर प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री पद पर आसीन है।

ग़ौरतलब है कि देश में अभी भाजपा ने अपना सदस्यता अभियान चलाया हुआ है जिसके अंतर्गत देश के भाजपा समर्थक लोग भाजपा के सदस्य बन रहे है। इस सदस्यता अभियान के दौरान कई बड़ी हस्तियां और बड़ी बड़ी राजनैतिक पार्टी के दिग्गज भी भाजपा में शामिल हो रहे है। हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव होने वाले और उससे पहले जननायक जनता पार्टी के नेता और प्रसिद्ध रेसलर गीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट ने अपनी बेटी बबीता फोगाट के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

GO TOP