फूड डिलीवरी एप जोमैटो (Zomato) का आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी एक यूजर ने अपना आर्डर इसलिय कैंसिल कर दिया क्योंकि उसका डिलीवरी बॉय मुस्लिम था ना की हिन्दू। जिसे बाद जोमैटो को लेकर खूब बवाल हुआ था। अब एक बार फिर जोमैटो का मुद्दा गर्माया गया है। इस बार डिलीवरी बॉय एक हफ्ते की हड़ताल पर चले गए है। आइए जानते है पूरा मामला क्या है।

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में जोमाटो के डिलीवरी बॉय एक हफ्ते की हड़ताल पर है। दरअसल वे सभी बीफ और पोर्क की डिलीवरी करने का विरोध कर रहे हैं।डिलीवरी बॉयज का कहना है की कंपनी उनकी मांगों को नहीं सुन रही है और उन्हें उनकी मर्जी के बिना बीफ और पोर्क देने के लिए मजबूर कर रही है।

पश्चिम बंगाल में जोमाटो के डिलीवरी के सभी बॉयज कोलकाता कोलकाता के हावड़ा पर जमा हो गए। यह सभी मिलकर हावड़ा पर जोमाटो के खिलाफ जोर जोर से नारेबाजी कर रहे है।'जोमैटो की दादागिरी नहीं चलेगी' के नारे लगा रहे है। वह जोमाटो पर आरोप लगा रहे है की जोमाटो में हमारी मर्जी की खिलाफ काम करवाया जा रहा है।

डिलीवरी बॉयज का कहना है की हम इस तरह बीफ और पोर्क की डिलीवरी किसी भी कीमत पर नहीं कर सकते। कंपनी ने हमारे भुगतान को भी वापस ले लिया है।एक डिलीवरी बॉय ने कहा कि कंपनी हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ खेल रही है। कंपनी हमें धमका भी रही है। हम एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। इसलिय हम एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं।