आगरा का नाम बदलने की तैयारी में योगी सरकार, साक्ष्य तलाशने की शुरू हुई कोशिश

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
आगरा का नाम बदलने की तैयारी में योगी सरकार, साक्ष्य तलाशने की शुरू हुई कोशिश

उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के द्वारा शहरों, जिलों और स्थानों के इस्लामिक समय के नाम परिवर्तित कर के प्राचीन नाम को पुनः आधिकारिक बनाये जाने के कई मामले पिछले कुछ सालों में देखने को मिले हैं। अब इसी कड़ी में एक और नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार आगरा जिले का नाम बदलने की तैयारी की जा रही है।

ऐसी मान्यता है की आगरा को पुराने जमाने में अग्रवन के नाम से जाना जाता था। अब उत्तर प्रदेश सरकार पुनः आगरा जिले के नाम बदलकर अग्रवन करने की तैयारी में है। इस नाम परिवर्तन पर विरोधियों द्वारा कोई सवाल न उठाये जाएँ इसके लिए राज्य सरकार तैयारी भी शुरू कर चुकी है।

आगरा के प्राचीन इतिहास पर शोध करने के लिए जिले के आंबेडकर विश्वविद्यालय को कार्य सौंपा गया है। आंबेडकर विश्वविद्यालय से नाम बदलने के प्रस्ताव पर साक्ष्य मांगे गए हैं। सरकार द्वारा सौंपे गए इस कार्य पर अब विश्वविद्यालय का इतिहास विभाग मंथन कर रहा है।

बता दें की इतिहास के जानकारों के अनुसार आगरा का नाम इस्लाम के आगमन से पहले या फिर यूँ कहें की प्राचीन काल में अग्रवन हुआ करता था जो या तो धीरे धीरे अपभ्रंस होकर आगरा हो गया या फिर बाद के मुस्लिम शासकों ने इसका नाम बदल दिया। राज्य सरकार अब ये साक्ष्य तलाशने की कोशिश कर रहा है कि अग्रवन का नाम आगरा किन परिस्थितियों में किया गया। इन साक्ष्यों को तलाशने के बाद योगी सरकार आगरा जिले का नाम बदल देगी।

गौरतलब है की पिछले  योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद शहर का नाम उसके 500 साल पुराने नाम प्रयाग पर प्रयागराज कर दिया था। इसके अलावा फैजाबाद जिले का नाम भी बदल कर अयोध्या कर दिया गया था।

GO TOP