इस डिवाइस की मदद से अपनी पुरानी टीवी को बनाये स्मार्ट टीवी और देखें नेटफ्लिक्स हॉटस्टार

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
इस डिवाइस की मदद से अपनी पुरानी टीवी को बनाये स्मार्ट टीवी और देखें नेटफ्लिक्स हॉटस्टार

आज का ज़माना बड़ा स्मार्ट हो गया है। स्मार्ट फोन, स्मार्ट वाच, स्मार्ट टीवी लोगों को हर चीज स्मार्ट चाहिए। स्मार्ट टीवी का ट्रेंड पिछले कुछ वर्षों में खूब बढ़ा है। बहुत सारे लोग स्मार्ट टीवी ले रहे हैं पर इसकी महगी कीमत की वजह से बहुत सारे लोग इसे खरीदने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।

कई लोगों के पास पुरानी LED TV है पर  वो स्मार्ट टीवी की श्रेणी में नहीं आती है। इसमें आप ऐप्स डाउनलोड नहीं कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा वेब सीरीज का आनंद नहीं ले सकते हैं। बहरहाल अगर आप सोच रहे हैं की अपनी इस पुरानी टीवी को बदल कर नया ले आएं पर आपकी जेब इसकी रजामंदी नहीं दे रही है तो आप अपनी पुरानी टीवी को ही स्मार्ट टीवी बना सकते हैं। ध्यान रखें की अगर आपके पुराने टीवी में HDMI पोर्ट और USB पोर्ट तभी आपका पुराना टीवी स्मार्ट टीवी बन सकता है।

Chromecast 3 बनाएगा आपके पुराने TV को Smart TV

अब आप सोच रहे होंगे की ये Chromecast 3 क्या है तो बता दें की "गूगल क्रोमकास्ट 3" एक ऐसा डिवाइस है, जिसकी मदद से कई ऐप्स का उपयोग किया जा सकता है। यह करीब 800 ऐप्स को सपॉर्ट करता है। इसमें नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार जैसे सैकड़ों प्रसिद्ध ऐप्स शामिल हैं।

इस डिवाइस की कीमत महज 3,499 रुपये है। आप इसे इतनी कम कीमत पर खरीद कर अपनी पुरानी TV को स्मार्ट टीवी में तब्दील कर सकते हैं। यह डिवाइस आपको फुल HD+ एक्सपीरियंस भी देगा।

गूगल क्रोमकास्ट को इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है आप इसका इस्तेमाल  आईफोन, आईपैड, ऐंड्रॉयड फोन, लैपटॉप के साथ साथ गूगल असिस्टेंट के वॉइस कमांड से भी आसानी से कर सकते हैं।

GO TOP