रोहित शेखर तिवारी जो कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे थे उनकी मौत की मिस्ट्री का खुलासा आखिरकार हो गया है। यह खुलासा चौकाने वाला है, जी हाँ उनकी मौत का जिम्मेदार उनके घर में ही पाया गया। कातिल और कोई नहीं उनकी पत्नी अपूर्वा निकली।

पुलिस को पहले से ही रोहित की पत्नी अपूर्वा पर शक हो रहा था और वह शक अब सही निकला।

इस मामले में प्रश्न यह है कि रोहित की पत्नी ने ऐसा क्यों किया? और रोहित का क़त्ल कैसे किया? ऐसी क्या वजह थी की अपूर्वा को कातिल बनना पड़ा ?

बता दें दिवंगत नेता नारायण दत्त तिवारी से रोहित शेखर और उनकी मां उज्जवला शर्मा ने अपना हक़ पाया और उसके लिए उन्हें लम्बी लड़ाई भी लड़ी पड़ी। इस लड़ाई का फल उन्हें साल 2014 में मिल गया। उसके बाद एनडी तिवारी ने लखनऊ में उज्जवला शर्मा से शादी की और उसके बेटे रोहित को भी अपना लिया। माँ और बेटे दोंनो की जिंदगी बन गयी।

इसके बाद उज्जवला अपने बेटे की शादी करने के लिए एक अच्छी लड़की की तलाश कर रही थी। एक मेट्रोमोनियल साइट पर साल 2017 में रोहित ने अपूर्वा का प्रोफाइल देखा और अपनी माँ को बताया और फिर दोनों का मिलना तय हुआ। दोनों की पहली मुलाकात साल 2017 में लखनऊ में हुई। फिर दोनों की दोस्ती बढ़ी और रोहित को अपूर्वा पसंद आ गई। उनकी दोस्ती इतनी बढ़ गयी की दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

12 मई 2018 को दोनों की शादी हुई जो कि दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई। इस शादी में कई बड़े नेता और अधिकारी भी आये थे।

कुछ दिनों के बाद अपूर्वा को रोहित की एक महिला मित्र के विषय में जानकारी मिली वह लड़की उनकी रिश्तेदार थी। इसके कारण ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गयी। दोनों के बीच झगडे बढ़ गए लेकिन रोहित ने उस मित्र से मिलना बंद नहीं किया।

पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला की घटना के समय भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और रोहित ने शराब भी पी थी। अपूर्वा ने पुलिस को बताया की उसने गला घोंटकर रोहित की हत्या की।