लोकसभा चुनाव होने के कारण पूरे देशभर में चुनावी माहौल बना हुआ है। 19 मई को आखिरी चरण के मतदान हुए है जिसके बाद से मीडिया वाले एग्जिट पोल को लेकर खबर शेयर कर रहे है। हर न्यूज़ चैनल पर एग्जिट पोल और नतीजों पर बहस चल रही है। इस बीच मोदी पर बायोपिक बनाने वाले एक्टर व‍िवेक ओबेरॉय का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।

दरअसल व‍िवेक ओबेरॉय ने अपने एक ट्वीट में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के साथ एक मीम शेयर किया है। उन्होंने असल में एग्जिट पोल और नतीजों पर बना एक मीम को शेयर किया है। जिसमे ऐश्वर्या, सलमान, विवेक और अभिषेक के साथ दिख रही हैं। ये मीम 3 फोटो को जोड़कर बनाया गया है जिसमे ऐश्वर्या-सलमान को ओपिनियन पोल, ऐश्वर्या-विवेक को एग्जिट पोल और ऐश्वर्या-अभिषेक को रिजल्ट बताया गया है। विवेक ने ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया, 'हाहा! क्रिएटिव! यहां कोई राजनीति नहीं...बस जिंदगी।'

बता दें की ऐश्वर्या सबसे पहले सलमान की गर्लफ्रेंड थी फिर सलमान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या ने विवेक को डेट किया था। विवेक के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन है। यह मीम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग विवके को ट्रोल कर रहे है और तरह तरह के कमेंट कर रहे है।

बता दे विवेक के इस ट्वीट ने विवाद खड़ा कर दिया है। महाराष्ट्र महिला आयोग ने विवेक को इस हरकत के कारण उन्हें कानूनी नोटिस थमा दिया है। अब उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।