भारत एक सेक्युलर राष्ट्र है जहाँ सभी धर्म को सम्मान दिए जाने की बात भारतीय संविधान में भी साफ़ साफ़ लिखी हुई है। पर पिछले कुछ सालों से एक ख़ास वर्ग के कुछ लोग वामपंथी विचारधारा के प्रभाव में आकर हिन्दू संस्कृति और हिन्दू धर्म का मजाक उड़ाते हैं और हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करते हैं।

ऐसे ही कुछ विरोध के वीडियो भी आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में हिन्दू देवी देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरों का अपमान किया जा रहा है।

एक वीडियो में कुछ युवक किसी नदी पर बने पुल पर खड़े नजर आ रहे हैं और जोड़ जोड़ से जय भीम जय भीम का नारा भी लगा रहे हैं।  इन सभी के हाथों में हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीरें है।  इनमे से एक युवक कहता इन्हे लीड करता है और सब मिल कर संविधान का महत्व बताते हुए देवी देवताओं की तस्वीरें नदी में फेंक देते हैं।

विडम्वना देखिये जिस संविधान की दुहाई देते हुए ये लोग हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीरें फेक रहे हैं वही संविधान उन्हें ऐसा करने से रोकता है। संविधान साफ़ साफ़ कहता है की किसी भी धर्म का अपमान नहीं किया जाना चाहिए पर ये लोग ना सिर्फ देवी देवताओं का अपमान कर रहे हैं बल्कि भारतीय संविधान का भी अपमान कर रहे हैं।

इस वीडियो के अलावा एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे बहुत सारे लड़के जय भीम का नारा लगाते हुए घरों में रखे हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीरें और मूर्तियों को फेंकने की लिए इकट्ठा करते नजर आ रहे हैं।