हाल ही में दशहरे का पर्व समाप्त हुआ है परन्तु अभी भी दशहरे से जुड़े कार्यक्रम जगह जगह पर हो रहे हैं। उत्तरप्रदेश में रामलीला के दौर अभी भी जारी हैं। हाल ही मैं उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हो रही रामलीला में एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर वहां हाहाकार मच गया। इस आयोजित रामलीला कार्यक्रम में कुछ समुदाय विशेष के लोग घुस गए और वहां मौजूद एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। महिला के साथ हो रही अभद्रता का आसपास के लोगों ने विरोध किया और छेड़छाड़ करने वाले लोगों को पकड़ा जिसमे 2 लड़के असलम और अरबाज धरा गए वही 4 लोग फरार हो गए।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अपने परिवार के साथ रामलीला ग्राउंड पर रामलीला देखने गई थी। रामलीला ग्राउंड पर उस महिला को कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की और इस घटना को देखते ही आसपास के लोगों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आते ही दो युवकों की गिरफ्तारी की गई वहीं 4 युवक भागने में कामयाब हुए।

पत्रिका न्यूज़ के अनुसार रामलीला में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि रामलीला चल रही थी तब 6 मुस्लिम लड़कों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया और 4 युवक अभी बाकी है।

इस बारे में पुलिस ने बताया है इस मामले की जांच की जा रही है। अभी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी बचे हुए युवकों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।