तुर्की: घरेलू हिंसा की शिकार 440 महिलाओं को, अनोखे अंदाज में किया आर्टिस्ट ने याद

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
तुर्की: घरेलू हिंसा की शिकार 440 महिलाओं को, अनोखे अंदाज में किया आर्टिस्ट ने याद

पूरी दुनिया में घरेलू हिंसा एक बहुत बड़ी समस्या है। इस समस्या को दूर करने एवं इसे रोकने के लिए विश्व के सभी देशों ने कानून बनाए है। घरेलू हिंसा कई बार इतनी बढ़ जाती है कि इसमें महिलाओं की मृत्यु तक हो जाती है। तुर्की में एक आर्टिस्ट ने कुछ ऐसा किया जिससे देख कर वहां के लोग इस समस्या से रूबरू हो सके और वहां कि महिलाएं यह समझ सके की उन्हें इस समस्या के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की आवश्यकता है।

ग़ौरतलब है कि तुर्की के इस्तांबुल में एक इमारत की दिवार पर एक आर्टिस्ट ने 440 लेडीज शू की जोड़ी लटकाई हुई है। यह उन महिलाओं की याद में किया गया है जिन्हे पिछले वर्ष घरेलू हिंसा के चलते उनके पतियों ने मार दिया था। इस दीवार को वाहित टून (Vahit Tuna) ने सजाया है जो कि एक मशहूर आर्टिस्ट एवं ग्राफिक डिज़ाइनर है।

बता दे कि तुर्की में यह परंपरा है कि किसी के देहांत होने के बाद उसके शू घर के बाहर उनकी याद में रखे जाते है। यह परिवार में शोक का प्रतीक भी कहलाता है। वाहित ने नारी शक्ति और उनकी आज़ादी को याद करने के लिए प्रतीक चिन्ह के तौर पर हाई हील्स के शू को चुना है। दीवार पर लगे हुए 440 शू हाई हील्स के शू ही है।

यह संदेश तुर्की और अन्य देश में अधिक से अधिक पहुंचे उसके लिए वाहित ने तुर्की के इस्तांबूल के केंद्र को चुना है। इन यादगार चिन्हों को करीब 6 महीने तक प्रदर्शन के तौर पर रखा जाएगा।

GO TOP