राम जन्मभूमि ट्रस्ट में मुस्लिम सदस्य की खबर पर सोशल मीडिया पर हो रहा है व्यापक विरोध

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
राम जन्मभूमि ट्रस्ट में मुस्लिम सदस्य की खबर पर सोशल मीडिया पर हो रहा है व्यापक विरोध

शनिवार 9 नवंबर को वर्षो से चला आ रहा विवादित राम जन्मभूमि विवाद खत्म हो गया। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के नेतृत्व में बनी पांच जजों की बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए विवादित ज़मीन का मालिकाना हक राम जन्मभूमि न्यास को दिया। इस निर्णय के आने के साथ ही अमर उजाला जैसे मीडिया के कुछ माध्यमों से खबर इस तरह की भी खबर आई की मंदिर निर्माण के लिए बनाये जाने वाले ट्रस्ट में मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएँ देने लग गए। इस मसले पर लोगों की अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आई और इनमें ज्यादातर प्रतिक्रियाएँ लोगों ने इसके खिलाफ ही दी। ज्यादातर लोगों का इस विषय पर कहना था की राम मंदिर के लिए बनने वाले ट्रस्ट में सिर्फ हिन्दू और वो भी धर्मनिष्ठ हिन्दू को शामिल किया जाना चाहिए।

हालांकि इस मसले पर अभी सिर्फ मीडिया में ही ऐसी बातें चल रही हैं और सरकार या फिर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस विषय पर कुछ भी साफ़ नहीं किया गया है। इसके बाद भी इस विषय पर सोशल मीडिया में चर्चाओं का दौर जारी है। देखिये इस विषय पर कैसे लोग ट्वीट के माध्यम से विरोध जाता रहे हैं।

GO TOP