दुनिया में ऐसे कई लोग है जिन्होंने बहुत रुपये पैसे कमाए है और वे बहुत आलीशान जीवन जी रहे है। कुछ ऐसे लोग भारत देश में भी है। जानना चाहेंगे ये लोग कौन है जो किसी राजा महाराजा से कम नहीं है और उनके आशियाने भी बहुत ही खूबसूरत है जिसे देखकर कोई भी आश्चर्यचकित हो सकता है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी

उद्योगपति मुकेश अंबानी आजकल अपने भाई का 450 करोड़ बकाया कर्ज चुकाने के कारण चर्चा का विषय बने हुए है। उनके इस भाई प्रेम की प्रशंसा भी की जा रही है। वैसे तो 450 करोड़ रुपये देना मुकेश के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। आपको बता दे की मुकेश अंबानी 12 हजार करोड़ रुपए की एक बहुत ही खूबसूरत 27 मंजिला एंटीलिया में निवास करते है।  फोर्ब्स के अनुसार यदि उनके घर की कीमत लगायी जाए तो वह  2 बिलियन डॉलर अर्थात 12 हजार करोड़ रुपए है।

अनिल अंबानी

अनिल अंबानी का घर भी बहुत आलीशान है। इनका घर मुंबई के पाली हिल में है जो की एक 66 मीटर ऊंची बिल्डिंग है। अनिल अंबानी के इस आलीशान घर की कीमत 5 हजार करोड़ रुपए है।

गौतम सिंघानिया

गौतम सिंघानिया जैसे कारोबारी भी आलीशान घर की लिस्ट में आते है। यह रेमंड ग्रुप के मालिक है जो की मालाबार हिल्स में जेके हाउस के मालिक है।  इनका घर 36 मंजिल की है। इतना ही नहीं इस बिल्डिंग में लग्जरी कारे, जिम, स्विमिंग पूल, स्पा, हेलिपैड, म्यूजियम आदि सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।  यदि इनके घर के कीमत की बात की जाए तो वह 7100 करोड़ रुपए है।

रतन टाटा

रतन टाटा का नाम मशहूर उद्योगपतियों की लिस्ट में आता है। इनका बंगला मुंबई के कोलाबा में है। जिसकी कीमत 125-150 करोड़ रुपये तक है। यह तीन मंजिला ईमारत है जो की 15000 वर्ग फुट के क्षेत्र में बना हुआ है।

शशि रुइया

शशि रुइया एस्सार ग्रुप के चेयरमैन है, इनका घर दिल्ली के तीस जनवरी मार्ग पर स्थित है। इसे 2.24 एकड़ जमीन पर बनाया गया है जिसकी कीमत लगभग 120 करोड़ रुपए तक है।

नवीन जिंदल

नवीन जिंदल के पिता ओम प्रकाश जिंदल स्‍टील के कारोबारी थे। नवीन जिंदल का घर दिल्ली के लुटियन जोन में स्थित है। इस घर की कीमत 125 - 150 करोड़ रुपए तक है। उनका यह आलीशान घर पुश्तैनी है।

विजय माल्या

विजय माल्या के बारे में तो कई खबरे आती रहती है। बता दे की उनका आलीशान घर बेंगलुरु में स्थित है जो की पेंट हाउस 35 मंजिला है। इस घर की कीमत करीब 130 करोड़ से अधिक है।