पाकिस्तान में हुई इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात, महिला के शव से किया गया गैंगरेप

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
पाकिस्तान में हुई इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात, महिला के शव से किया गया गैंगरेप

कुछ अज्ञात लोगों की घिनौनी एवं भयावह करतूत पाकिस्तान के कराची से सामने आई है जहां पर लांधी शहर में स्थित कब्रिस्तान में दफन की गयी एक महिला के शव को कब्र से निकाला गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।  

इस भयावह घटना के संबंध में मृतक महिला के परिजन कोई मामला दर्ज नहीं करना चाहते हैं। इस भयावह कांड के सामने आने के पश्चात इस्माइल गोठ कब्रगाह के पास भारी संख्या में महिला के परिजन तथा उनके रिश्तेदार इकट्ठा हुए है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मृतक के शव को कब्र से बाहर निकला और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना से एक दिन पहले ही मृतक को कब्र में दफनाया गया था।

मंगलवार को इस घटना की जानकारी देते हुए कहा गया कि “इस भयावह घटना को अंजाम देने में कितने लोग थे अभी इसका पता नहीं चल सका है।’ परिवार ने कहा कि उन्हें कब्रिस्तान में रखरखाव के लिए जिम्मेदार केयरटेकर ने बताया कि ताजी बनी कब्र से एक कुत्ते ने स्लैब हटा दिया था परंतु ऐसा महिला के परिजन नहीं मानते कि कुत्ता कब्र से स्लैब हटाने में सक्षम हो सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में कब्र-खोदने वाला व्यक्ति कब्रिस्तान से गायब हो गया।

अपराध स्थल से पुलिस ने सबूत इकट्ठा किए हैं साथ ही पुष्टि की है कि कब्र-खोदने वाला लापता है। उन्होंने कहा कि छापेमारी द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। हलाकि पुलिस के समक्ष मृतक महिला के रिश्तेदारों ने इस मामले पर कोई कानूनी कार्रवाई करने की इच्छा नहीं जताई है और इस बात पर उन्होंने जोर दिया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए।

GO TOP