जिस हेडक्वार्टर के उद्घाटन में 8 साल पहले चिदंबरम पहुंचे थे, गिरफ्तारी के बाद वहीं उन्होंने काटी रात

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
जिस हेडक्वार्टर के उद्घाटन में 8 साल पहले चिदंबरम पहुंचे थे, गिरफ्तारी के बाद वहीं उन्होंने काटी रात

बुधवार रात को एक नाटकीय घटनाक्रम के उपरांतकेंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में गिरफ्तार कर लिया। पूर्व वित्त मंत्री को सीबीआई अधिकारी उनके आवास से सीबीआई मुख्यालय ले गये। बता दें कि सीबीआई का ये वही मुख्यालय है, जहाँ पी चिदंबरम 8 साल पहले इसके उद्घाटन में पहुंचे थे। उस समय पी चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस मुख्यालय का उद्घाटन किया था। इस मुख्यालय का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उद्घाटन के समय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ पी चिदंबरम भी दिख रहे है।

गिरफ्तारी से पहले बुधवार को चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करने के पश्चात् अपने आवास पर पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के सहित सीबीआई के अधिकारियों की टीम जोर बाग स्थित चिदंबरम के आवास पर पहुंच गयी। अधिकारियों ने कुछ देर मुख्य दरवाज़ा खटखटाया उसके के बाद परिसर की दीवार कूदकर घर में पहुंचे।

एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी, ‘पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।'

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक सक्षम अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर चिदंबरम को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार चिदंबरम को उनके आवास पर गिरफ्तार किया गया फिर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जा गया अब वहां उनकी मेडिकल जांच कराई गयी है।

बुधवार की शाम को अचानक चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। जहां रात सवा आठ बजे उन्होंने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि वह कानून से ‘भाग' नहीं रहे हैं। उन्होने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सारे आरोप ‘झूठे' हैं।  संबोधन के दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, सलमान खुर्शीद, कपिल सिब्बल अभिषेक मनु सिंघवी भी उपस्थित थे।

GO TOP