फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचान रखने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहती हैं और अपने विचारों को लेकर खुलेआम बोलती नजर आती हैं। कई बार उनके अजीब विचारों के कारण लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी करते है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे वे ‘ऑर्गेज्‍म असमानता’ की बात करते हुए दिखाई दे रही हैं।

कंडोम निर्माता कम्पनी ड्यूरेक्स ने कल अपने ट्विटर अकाउंट पर एक दिलचस्प ट्वीट किया है। इस ट्वीट में एक तस्वीर पोस्ट की गई है जिसमें कहा गया है कि “भारत में लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं, हर बार सेक्स के दौरान चरमसुख को नहीं प्राप्त करती हैं।” इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है की “भारतीयों हमे #OrgasmInequality पर बात करनी है।”

डुरेक्स के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए स्वरा भास्कर का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वो ‘ऑर्गेज्‍म समानता’ की बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में स्वरा ने ड्यूरेक्स के इस अभियान को सराहा है और कहा कि आप यकीन नहीं करेंगे कि भारत में करीब 70 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं जो सेक्स के दौरान चरमसुख को प्राप्त नहीं कर पाती हैं।

उन्होंने कहा कि स्त्री और पुरुषों का शरीर अलग अलग होता है और हम अलग-अलग तरह से चरमसुख को प्राप्त करते हैं। भारत में पहले ही सामाजिक और लैंगिग असमानता है और अब हम इस लिस्ट में 'ऑर्गैजम इनइक्वॉलिटी' को नहीं जोड़ सकते हैं।

इस वीडियो के बाद कई लोगों ने स्वरा को खूब ट्रोल किया है।स्वरा भास्कर के अलावा कई और बॉलीवुड स्टार भी इस मुद्दे पर बोलते नज़र आ रहे है।