मुंबई: एक ब्रिज पर लिखा मिला आतंकियों का सन्देश, पुलिस की जाँच पड़ताल जारी

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
मुंबई: एक ब्रिज पर लिखा मिला आतंकियों का सन्देश, पुलिस की जाँच पड़ताल जारी

आतंकवादियों से सम्बंधित सन्देश पुलिस को नवी मुंबई के उरण में एक ब्रिज के खंबे पर मिला है। जिसके चलते पुलिस सकते में आ गयी है और उस इलाके की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। यह सन्देश नवी मुंबई के खोपाटा पुल के नीचे एक खंभे पर लिखा मिला है जिसमे आतंकी संगठन ISIS और अबू बकर अल बगदादी का नाम लिखा हुआ है। यह मेसेज किसने लिखा है इसका पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस इसकी जाँच कर रही है ।

जानकारी दें दे  कि नवी मुंबई के उरण तालुका मे ONGC, JNPT , नौसेना का शस्त्रागार,आदि जैसे संवेदनशील ठिकाने हैं। जिसके कारण इस मेसेज को पुलिस गंभीरता से ले रही है।

बता दे कि इस संदेश में काले मार्कर से आम आदमी पार्टी, केजरीवाल, धोनी जन्नत मे आउट,  हाफिज सऊद, राम कटोरी ,रहिम कटोरी भी लिखा हुआ है। साथ ही देवनागरी और अंग्रेजी में सांकेतिक आंकडे़ भी अंकित किये गए है। मैसेज के अलावा कुछ एअरपोर्ट ,पेट्रोल पंप, जहाज जैसे चित्र भी बनाए गए है और एक तस्वीर में गोरखपुर, कुर्ला जैसे ठिकानों को भी दर्शाया गया है ।

जैसे ही इस सन्देश के बारे में जानकारी मिली पुलिस के आला अफसरों की टीम वहां पहुंच गयी। साथ ही समुंदर में भी गश्त को बढ़ा दिया गया है। नाकाबंदी कर दी गयी है और पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है।

GO TOP