8वीं के छात्र व्हाट्सएप ग्रुप में अपने क्लास की लड़की संग गैंगरेप की बना रहे थे योजना, धरे गए

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
8वीं के छात्र व्हाट्सएप ग्रुप में अपने क्लास की लड़की संग गैंगरेप की बना रहे थे योजना, धरे गए

मुंबई स्थित एक स्कूल ने अपने स्कूल में पढ़ने वाले आठ छात्रों को सस्पेंड कर दिया। इन छात्रों को सस्पेंड करने का कारण कुछ ज्यादा ही संगीन है। स्कूल प्रशासन ने जब इन बच्चों की वॉट्सऐप ग्रुप की बातचीत को पढ़ा तो उस बातचीत ने पूरे स्कूल प्रशासन को हिला कर रख दिया है। ये बच्चे अपने वॉट्सऐप ग्रुप पर अपनी क्लास की एक लड़की के साथ गैंगरेप करने की प्लानिंग कर रहे थे। साथ ही समलैंगिकों को गालियां दे रहे थे। गौर करने वाली बात तो यह है कि यह सभी छात्र मात्र 13-14 साल के हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मामला ऐसे प्रकाश में आया। दरअसल स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियों की मम्मीयों के सामने ग्रुप चैट की बात आ गयी। फिर उन्होंने उस ग्रुप की चैटिंग पढ़ी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन लड़कियों की मम्मीयों ने स्कूल प्रशासन को शिकायत की। शिकायत के बाद इस पूरी चैट का ट्रांसक्रिप्ट निकलवाया गया। पूरा ट्रांसक्रिप्ट 100 पन्नों से अधिक था। ग्रुप के 8 छात्र कुछ ज्यादा ही हिंसक बात कर रहे थे। उन्होंने किसी की बॉडी शेमिंग की, किसी को लेस्बियन तो किसी को गे जैसे शब्दों से संबोधित किया है। कई जगह पर इन बच्चों ने गैंगरेप वर्ड का जिक्र भी किया है।

ग़ौरतलब है कि शिकायत करने वाली महिलाएँ सेलिब्रिटी है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल प्रशासन के पास यह पूरा ट्रांसक्रिप्ट है। इस ट्रांसक्रिप्ट में 8 नवंबर से 30 नवंबर के बीच की ग्रुप चैटिंग है। मीडिया ने इस घटना की पुष्टि करने के लिए बच्चों एवं उनके माता पिता से भी बात की है। अभिभावकों ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार इस ग्रुप चैटिंग में कुछ इस तरह के आपत्तिजनक शब्द थे।

  1. देन वन नाइट वी जस्ट गो ऐंड बैंग हर।
  2. आई विल डिस्ट्रॉई दैट लिटिल बिच।
  3. शुड आई गो फुल ऑन ऐंड किल हर एक्ज़िस्टेंस।
  4. उसका बाप उसके साथ बलात्कार करता है।
  5. मैंने उसका बलात्कार नहीं किया।

GO TOP