पूरे देश में कल दशहरे का पर्व धूम धाम से मनाया गया। कई शहरों में रावण के पुतले को जला कर असत्य पर सत्य की जीत का पर्व मनाया गया।  इसी दौरान देश के कई हिस्सों में माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी हुआ। उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले में एक ऐसे ही दुर्गा विसर्जन समारोह के जुलूस पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है।

खबरों के अनुसार  उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले में एक दुर्गा विसर्जन हेतु निकाली गई जुलूस जैसे ही मुस्लिम मोहल्ले में पहुंची तो वहां कुछ लोगों ने जुलूस पर पत्थरबाजी चालू कर दिया। इस दौरान का वीडिओ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मस्जिद नजर आ रहा है जहाँ से मुसलमानों का समूह पत्थर चलाता हुआ नजर आ रहा है।

इस वायरल वीडियो पर बलराम पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया की इस घटना के अंतर्गत कुछ लोगों की गिरफ्तारी की गई है। अपने ट्वीट में बलराम पुलिस ने लिखा की “उपरोक्त प्रकरण में पुलिस ने मौके से 8 अराजक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जुलूस सकुशल सम्पन्न हो गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस बल तैनात है।”

इस मामले में देखा जा सकता है की कई लोग पत्थरबाजी कर रहे है इसलिए सिर्फ 8 लोगों की गिरफ्तारी पर कई लोगों ने सवाल उठाया तो बलराम पुलिस ने साफ़ किया की अन्य आरोपियों के लिए खोजबीन जारी है।