आज 1 अप्रैल है लोग इस दिन को अप्रैल फूल के रूप में मनाते है। लेकिन आपको बता दे की इस एक अप्रैल से आपकी जेब पर बदलाब आने वाला है। आप सोच रहे होंगे की ऐसा क्या होने वाला है? चलिए आपको बता ही देते है की आज से आपके जीवन में क्या परिवर्तन आने वाले है।

नया फाइनेंशियल ईयर आज से शुरू हो गया है। जिसमे अब लाइफ से जुड़ी चीजे बदलेंगी। अर्थात कुछ चीजे मंहगी होंगी और कुछ सस्ती। जैसे -

महंगा हुआ कार खरीदना, ऑटो कंपनियों ने बढ़ाये अपने कारो के दाम

यदि आप कार खरीदने की इच्छा रखते है तो आपको बता दे की अब कारे आपको पहले की तुलना में अधिक महंगी मिलेंगी। वह इसलिए क्योंकि कई ऑटो कंपनियों द्वारा कार की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। यह कंपनियाँ है टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स, जगुआर लैंड रोवर इंडिया आदि। जगुआर लैंड रोवर इंडिया (जेएलआर) अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 4 फीसदी तक की वृद्धि करने वाली है। जबकि टाटा मोटर्स की कारे 25,000 रुपये तक बढ़ने वाली है। इतना ही नहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस अप्रैल से अपने कारों की कीमत पांच हजार रुपये से 73 हजार रुपये तक करने की बात की है। इसके अलावा गो प्लस और निसान इंडिया डैटसन गो भी अपनी कीमतों में 4 प्रतिशत तक वृद्धि करने वाली है।

घर खरीदने के सपने होंगे साकार, जीएसटी दर हुई कम

अधिकांश लोगो की इच्छा होती है की उनका खुद का घर हो। ऐसे लोगो के सपने अब पूरे हो सकते है। इसके लिए अब 1 अप्रैल से रियल एस्टेट सेक्टर में जीएसटी की नई दरें शुरू होने वाली है। जिसके अनुसार निर्माणाधीन मकानों पर 12 फीसदी से कम करके 5 फीसदी तक जीएसटी लगाया जायेगा।  इतना ही नहीं किफायती दरों के घरों के लिए 8 से हटा कर 1 फीसदी GST लागु होगा। जीएसटी के कम होने से घरों के कीमतों में भी कमी आएगी जिससे घर लेना आसान हो जायेगा।  

सस्ती हुई जीवन बीमा की पॉलिसी

1 अप्रैल से अब जीवन बीमा को खरीदना भी सस्ता हो जायेगा।  1 अप्रैल से बीमा कंपनिया नए नियमों का पालन करेगी जिसमे वह मृत्यु दर के नए आंकड़ों का इस्तेमाल करने वाली है। बता दे की बीमा कंपनियां अभी तक 2006-08 के डाटा का ही उपयोग कर रहीं थी। इसमें  बदलाव कर यह  2012-14 के डाटा का इस्तेमाल। इस नए नियम के अनुसार  सबसे अधिक फायदा 22 से 50 साल के लोगों को होने वाला है।

कोरोनरी स्टेंट की कीमत 2 हजार रुपये तक बढ़ेगी

कोरोनरी स्टेंट जो की दिल के मरीजों के लिए इस्तेमाल होती है जो की एक ट्यूब के आकार की होती है। हृदय रोग के इलाज में इसे हृदय में रक्त प्रवाह करने वाली नलिकाओं में लगा दिया जाता है। इन्ही कोरोनरी स्टेंट  की कीमतों में 2 हजार रुपये तक की वृद्धि होगी। बता दे की  कोरोनरी स्टेंट की कीमत में फरवरी 2017 को 85 फीसदी तक कम हुई थी लेकिन इसके दो साल बाद इसकी कीमतें 10 फीसदी तक बढ़ गयी।

CNG और PNG की कीमतों में 18 फीसदी तक बढ़ोतरी

1 अप्रैल से 18 फीसदी तक प्राकृतिक गैस की कीमतों में होगी। ऐसा होने से CNG और PNG यानी पाइप से आपूर्ति होने वाली रसोई गैस की कीमतें बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं इसके बढ़ने से ट्रैवल, एनर्जी सेक्टर और मैन्युफैक्चरिंग पर भी असर देखने को मिलेगा।