बॉलीवुड में शादियों का सीजन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से शुरू हुई शादी के सीजन के बाद सोनम कपूर-आनंद आहूजा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस भी शादी के बंधन में बंध गए। कहा जा रहा है इस साल रणबीर-आलिया भी शादी कर सकते है। इसके अलावा हाल ही में खबर आयी की श्रद्धा कपूर भी जल्द अपने कथित बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड का नाम रोशन श्रेष्ठ है। रोहन एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर है। श्रद्धा कपूर और रोशन श्रेष्ठ एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं और लगभग एक साल से दोनों रिलेशन में भी हैं। रोहन और श्रद्धा को कई बार साथ भी देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा एक बुरे रिलेशन से गुज़री हैं और अब वह सेटल हो जाना चाहती हैं। श्रद्धा 33 साल की हो चुकी हैं और थोड़े समय पहले खबर आयी थी की वो फरहान अख्तर को डेट कर रही है। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं श्रद्धा कपूर के पेरेंट्स भी उनके इस रिश्ते को लेकर ुश है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 2020 में शादी कर सकते है।

बात करे श्रद्धा के फिल्मी करियर की तो उनके पास अभी बहुत सारी फिल्में है। श्रद्धा इस समय सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'छिछोरे' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा प्रभास के साथ उनकी फिल्म 'साहो' भी रिलीज के लिए तैयार है और वे वरुण धवन के साथ “स्ट्रीट डांसर” में भी नज़र आएगी।

श्रद्धा कपूर और रोशन श्रेष्ठ के अलावा बॉलीवुड में और भी कपल्स है जो शादी कर सकते है। खबर आयी है अब अख्तर-शिबानी दांडेकर और अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके अलावा वरुण धवन भी अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शादी कर सकते है।