पिछले कई महीनों से खबरें आ रही थी राफेल फाइटर जेट जल्द ही भारत को मिलने वाला है। मंगलवार ही यह खुशख़बरी सुनने को मिली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फ्रांस ने पहला राफेल फाइटर जेट सौंपा दिया है, फ्रांस के मेरीग्नैक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल को प्राप्त किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि ये लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना को और मज़बूती प्रदान करेंगे।

राजनाथ सिंह ने राफेल में करीब 25 मिनट उड़ान भी भरी। राजनाथ सिंह ने राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने से ठीक पहले नये विमान का शस्त्र पूजन किया और उस पर 'ओम तिलक लगाया तथा पुष्प एवं एक नारियल भी चढ़ाया। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी थे।

राफेल आने की ख़ुशी में जंहा एक तरफ सभी देशवासी खुश थे वही कांग्रेस पार्टी के नेता बौखलाये हुए नजर आये। राफेल की पूजा के दौरान राफेल पर नारियल चढ़ाया, 'ऊँ' का निशान बनाया और राफेल के पहियों के नीचे नींबू दिखाई दिए। यह देख कोंग्रेसियों ने इसका खूब मज़ाक उड़ाया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सरकार काम करने से ज्यादा ड्रामा करने में माहिर है।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने रक्षा मंत्री द्वारा राफेल विमान रिसीव करने पर ही सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर इसे रक्षा मंत्री ने क्यों रिसीव किया, ये काम वायुसेना ही कर सकती थी। उन्होंने कहा, विजयदशमी और राफेल विमान की जोड़ी मैच नहीं खाती है। दशहरा एक त्योहार है, जिसे हम सभी मनाते हैं, लेकिन आप इसे एयरक्राफ्ट से क्यों जोड़ रहे हैं। इस सरकार के साथ यही दिक्कत है कि काम करने के साथ नाटक ज्यादा किया जाता है।