नेहरू को मोदी से ज्यादा लोकप्रिय दिखाने में फेक ट्वीट कर बैठे शशि थरूर, हो गए ट्रोल

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
नेहरू को मोदी से ज्यादा लोकप्रिय दिखाने में फेक ट्वीट कर बैठे शशि थरूर, हो गए ट्रोल

ट्विटर पर कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर अधिकांश समय सक्रिय रहते हैं। लेकिन अक्सर उनके द्वारा किए गए ट्वीट विवादों में भी आते हैं साथ ही सुर्खियों में भी बने रहते हैं।  इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है परन्तु इस बार उनसे एक गलती हो गई।  

शशि थरूर ने ट्विटर पर नेहरू और इंदिरा गांधी की एक फोटो शेयर की और लिखा, '1954 में अमेरिका में नेहरू और इंदिरा गांधी। उत्साह से भरे अमेरिकी लोगो के सैलाब पर नजर डालें। यह सब बिना पीआर कैंपेन, एनआरआई भीड़ प्रबंधन, और भारी भरकम मीडिया प्रचार के बिना।' शशि थरूर इससे यह बताना चाह रहे थे कि भारतीय प्रधानमंत्री की लोकप्रियता विदेशों में कोई नई चीज नहीं है।

परन्तु जैसे ही उनका ट्वीट वायरल हुआ तो इस पर कई लोगों ने कमेंट किये और कहा कि यह तस्वीर 1954 की नहीं है और न ही अमेरिका की है। एक यूजर्स @IndiaHistorypic ने लिखा कि यह तस्वीर 1956 की है यह रूस की राजधानी मॉस्को की है।

कुछ ट्वीट आने के बाद थरूर को अपनी गलती का अनुभव हुआ और उन्होने ट्वीट कर इस मसले पर सफाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि, मुझे बताया गया है कि यह तस्वीर अमेरिका की नहीं रूस की है। यदि ऐसा है तो भी यह बात गलत साबित नहीं होती कि विदेशों में पूर्व प्रधान मंत्रियों को लोकप्रियता हासिल थी। नरेंद्र मोदी को जब सम्मानित किया जाता है तो भारतीय प्रधानमंत्री को सम्मानित किया जाता है, यह सम्मान भारत के लिए है।'

GO TOP