Shah In Jharkhand: श्री राम जन्मभूमि पर गगनचुंबी मंदिर बनेगा: अमित शाह

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
Shah In Jharkhand: श्री राम जन्मभूमि पर गगनचुंबी मंदिर बनेगा: अमित शाह

आज गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के लातेहार से अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत की है। कुछ दिनों बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसके प्रचार के लिए गृह मंत्री अमित शाह झारखंड पहुंचे है। अपने भाषण में अमित शाह ने झारखंड में किये गए विकास कार्यो की जानकारी दी है उसके बाद शाह ने जम्मू कश्मीर की स्थिति और राम मंदिर के बारे में भी बात की है।

लातेहार में अपने चुनावी भाषण के दौरान झारखंड की जनता को प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा "मैं झारखंड भाजपा को भी बधाई देना चाहता हूं कि इन्होंने चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए लातेहार की क्रांतिकारी भूमि को पसंद किया है। मैं लातेहार की क्रांतिकारी भूमि को प्रणाम करता हूं। आपका एक वोट ये तय करेगा कि अगले 5 साल में झारखंड में किसकी सरकार बनेगी। आप ये मत सोचना कि आप विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री चुनने जा रहे हैं, मेरा आप सबसे कहना हैं कि आपका एक वोट झारखंड के विकास के लिए है, झारखंड को आगे बढ़ाने वाला है। नरेन्द्र मोदी जी ने हर पल, हर दिन झारखंड के विकास के लिए दिल्ली में बैठकर चिंता की है। जिसकी वजह से आज झारखंड में विकास हुआ है।"

अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा "कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों और पिछड़ों की बात करते हैं। मैं पूछना चाहता हूँ कि 70 साल तक आपने शासन किया, गरीब के घर में गैस, बिजली, स्वास्थ्य कार्ड, शौचालय क्यों नहीं पहुंचा? इनके पास कोई बात का जवाब नहीं है।"

जम्मू कश्मीर पर चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा "फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद पहले ही सत्र के अंदर कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को हटाने का काम नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने किया है। कश्मीर समस्या को कांग्रेस पार्टी अपने वोट बैंक के लालच में 70 साल से लटकाए हुई थी। मोदी जी ने भारत माता के मुकुटमणि पर लगे 370 के कलंक को हटाकर आज कश्मीर के विकास के रास्ते को खोल दिया है।"

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण को लेकर अमित शाह ने कहा "देश का हर व्यक्ति चाहता था कि अयोध्या में राम मंदिर बने, मगर कांग्रेस केस चलने नहीं देती थी। अभी-अभी सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वानुमत से ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अयोध्या में जहां भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, वहीं आसमान को छूने वाला भव्य मंदिर बनेगा"

GO TOP