भारत में आने वाली है 71 हजार करोड़ की महाविनाशक तोप, दुश्मन देशों का दिल जायेगा दहल

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
भारत में आने वाली है 71 हजार करोड़ की महाविनाशक तोप, दुश्मन देशों का दिल जायेगा दहल

जब से देश में पीएम मोदी की सरकार आई है तब से इस सरकार ने देश की जनता तक उनका हिस्सा पहुंचाने का काम किया है साथ ही देश की सेना को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। अभी फिर से देश की सेना को नई सौगात देने वाली है। इससे भारतीय सेना और भी सशक्त हो जायेगी।

भारत सरकार जल्द ही अपनी शस्त्रागार में एक नई तोप को शामिल करने वाली है जिसका नाम एमके 45 है। यह एक तरह की नौसैनिक तोप है। इसकी कीमत करीब 71 हजार करोड़ रुपए है और यह तोप अमेरिका भारत को देने वाला है। इसके साथ इसके कई उपकरण भी मिलने वाले है। इस तोप को अमेरिका की बीएई सिस्टम्स लैंड एंड आर्मामेंट्स कंपनी ने बनाया है।

इस तोप की मदद से भारत अपने तटों की और सख्ती से निगरानी रख पायेगा। देश की ओर बढ़ने वाले आतंकी खतरों और आस पास के देशों से होने वाले खतरों को खत्म करने के लिए भी मदद मिलेगी। यह तोप ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया, थाईलैंड को अमेरिका ने बेची है साथ ही ब्रिटेन और कनाडा को भी अमेरिका यह बेचने की तैयारी कर रहा है।

इस तोप से 31.75 किलोग्राम गोला .5 इंच कैलीबर के 16 से 20 राउंड गोले प्रति मिनट दागने में सक्षम होंगे। इसका गोला 762 मीटर प्रति सेंकड से उड़ता है और करीब 25 किलोमीटर की रेंज में तबाही मचा देता है। यह एक बार में 680 राउंड्स गोले दागने की क्षमता रखता है।

ग़ौरतलब है कि अमेरिकी सरकार ने इस बात की सूचना दी है परन्तु अभी यह सौदा मंज़ूर नहीं हुआ है। इस सौदे की मंजूरी के लिए कुछ क़ानूनी प्रक्रिया है जिसका मंज़ूर होना अनिवार्य है।

GO TOP