आर्थिक सुधारों की घोषणाओं के बाद सेंसेक्स ने मारी 2,200 पॉइंट्स से अधिक की ऐतिहासिक उछाल

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
आर्थिक सुधारों की घोषणाओं के बाद सेंसेक्स ने मारी 2,200 पॉइंट्स से अधिक की ऐतिहासिक उछाल

वित्त मंत्री की तरफ से कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती और कैपिटल गेन्स टैक्स सरचार्ज में छूट की घोषणा होते ही शेयर बाजार झूम उठा है। बीएसई सेंसेक्स ने दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर 2,280 अंकों तक की उछाल हासिल की। अब यह लगभग 2200 अंकों की उछाल के साथ 38,200 के स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सिर्फ एक दिन में ही 6 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। आंकड़ों की बात करें तो शेयर बाजार में यह सिर्फ एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी उछाल है। इससे पहले यह 18 मई, 2009 को बाजार 2,110 पॉइंट तक उछला था। सेंसेक्स 1,921.15 अंकों की बड़ी उछाल के साथ 38,014.62 और निफ्टी 11,200 पर समाप्त हुआ।

उस समय तत्कालीन यूपीए सरकार के एक बार वापस से सत्ता में लौटने का जश्न मार्केट ने मनाया था। अब इस समय कॉर्पोरेट सेक्टर और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को छूट के जश्न में यह उछाल दर्ज किया है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन की यह उछाल बाजार बंद होने तक और भी ऊंची होने की सम्भावना है। इतना ही नहीं निफ्टी में भी 500 से अधिक अंकों का उछाल आया है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज अर्थात BSE के डेटा के अनुसार, ऐलानों के तुरंत बाद ही बाजार चढ़ने लगा और कुछ ही देर में मार्केट कैपिटलाइजेशन (MCap) 143.45 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, यह गुरुवार को 138.54 लाख करोड़ रुपये था मतलब की करीब 5 लाख करोड़ की बढ़त देखी गयी।  

ये आंकड़े कुछ इस तरह थे

20 सितंबर, 2019 2,280 पॉइंट्स

18 मई, 2009 2,110 पॉइंट्स

20 मई, 2019 1421 पॉइंट्स

25 जनवरी, 2008 1139 पॉइंट्स

25 मार्च, 2008 928 पॉइंट्स

14 नवंबर, 2007 893 पॉइंट्स

23 अक्टूबर, 2007 878 पॉइंट्स

1 मार्च, 2016 777.35 पॉइंट्स

12 अक्टूबर, 2018 732.43 पॉइट्स

15 जनवरी, 2015 728.73 पॉइंट्स

10 सितंबर, 2013 727.03 पॉइंट्स

GO TOP