राहुल गांधी से शादी की उड़ी थी अफवाह, अब उस अदिति सिंह की हो रही है दूसरे शख्स से ऐरेंज मैरेज

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
राहुल गांधी से शादी की उड़ी थी अफवाह, अब उस अदिति सिंह की हो रही है दूसरे शख्स से ऐरेंज मैरेज

कुछ महीने पहले राहुल गांधी को लेकर अफवाह उड़ी थी जिसमे कहा जा रहा था की रायबरेली के सदर विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और राहुल गांधी की शादी होने वाली है पर बाद में यह बात सच साबित नहीं हुई और अब विधायक अदिति सिंह की शादी को लेकर नई सुर्खियाँ मीडिया में आ रही हैं।

विधायक अदिति सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को दिल्ली में उनकी और पंजाब के विधायक अंगद सैनी की शादी होने वाली है। दोनों के बीच कोई भी अफेयर नहीं था और न ही किसी प्रकार की कोई जान पहचान थी। यह शादी दोनों परिवार की रजामंदी से हो रही है।

विधायक अदिति सिंह ने कहा "उनके पिता दिवंगत अखिलेश सिंह ने उनकी शादी तय की थी। पिताजी की मृत्यु के तीन माह के अंदर ही शादी कर रही हूँ, क्योंकि उन्होंने आखिरी सांस लेने के पहले कहा था कि शादी रुकनी नहीं चाहिए। इसलिए बेहद साधारण माहौल में हम शादी कर रहे हैं।"

ग़ौरतलब है कि दोनों के ही परिवार काफी समय से राजनीति में है। अदिति ने आगे बताया कि "शादी के बाद भी क्षेत्र से उनका लगाव पहले की तरह ही कायम रहेगा। क्षेत्र की जनता की समस्या सुनना और उन्हें दूर कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनके पिता अखिलेश सिंह भी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए। उनका प्रयास रहता था कि ग़रीबों के साथ अन्याय न होने पाए।"

GO TOP