एक समय ऐसा था जब इंटरनेट डेटा की कीमत आसमान को छूती थी। लेकिन भारतीय टेलिकॉम बाजार में रिलायंस जियो के आने से ग्राहकों को बहुत राहत मिली। उन्हें मैसेज और डाटा फ्री में मिलने लगा साथ ही कॉलिंग रेट भी कम हो गयी। रिलायंस जियो ने ऐसी क्रांति लायी की हर किसी के पास फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल संभव हो गया। रिलायंस जियो के आने से अन्य मोबाइल नेटवर्क कंपनी ने भी अपनी डेटा और कॉलिंग की कीमतों में कटौती की।

बता दें कि जियो के पास ढेरों ऐप्स है, जिसका फायदा वह अपने ग्राहकों को देती है। आपको हम पांच बेस्ट ऐप्स की जानकारी दे रहे है। जिसे आप अपने फोन में भी इस्तेमाल कर सकते है। ‌‌

JioMoney: पेमेंट सॉल्यूशन के लिए

यह एक फिनटेक वेंचर है।  इस एप के जरिये यूजर्स आसानी से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। यूजर्स सरलता से अपने पैसे भेज सकते हैं, साथ ही बिल भी पे कर सकते हैं इसके अलावा रिचार्ज भी कर सकते हैं। इस एप के जरिये रिटेल स्टोर्स पर पेमेंट भी कर सकते हैं। ‌‌

JioTV: लाइव टीवी के लिए

यदि आप अपने स्मार्टफोन में लाइव टीवी देखना चाहते है तो जियो टीवी ऐप की मदद से देख सकते है। जियो यूजर्स के लिए यह एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। इस एप के जरिये आप ढेरों चैनल्स फ्री में देख सकते हैं। ‌‌

JioSaavn: म्यूजिक के लिए

संगीत पसंद करने वाले लोगो के लिए जियो का यह ऐप बहुत ख़ास होता है। आप इस ऐप को पहले सावन के नाम से ज़रूर जानते होंगे, परन्तु बाद में जियो ने इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण कर लिया। इसके बाद इस ऐप का नाम जियो सावन हो गया है। इस एप के जरिये जियो यूजर्स बेहतरीन प्लेलिस्ट और आनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग का लाभ ले सकते है।‌‌

JioCinema: ऑन-डिमांड कंटेंट के लिए

यदि आप फ्री में टीवी शोज और कुछ मूवीज देखना चाहते हैं तो JioCinema इसका अच्छा ऑप्शन है। आपको यहां अलग-अलग कैटेगरी की मूवीज तो मिलेंगी ही साथ में कई ऑरिजनल सीरीज भी देख सकते है। यहां आपको कई भाषाओं का विकल्प भी मिलेगा।  ‌‌

माय जियो सेल्फ केयर ऐप

जियो नंबर पर रिचार्ज करने के लिए जियो के इस ऐप के प्लान्स को सर्च करना और रिचार्ज करना बहुत आसान है। इसके अलावा आप वैलिडिटी, नए ऑफर्स और कई नई सर्विसेज के बारे में जानकारी भी ले सकते है।‌