आजकल डिजिटल इंडिया का जमाना चल रहा है। डिजिटल इंडिया ने लोगो को डिजिटल पेमेंट या ऑनलाइन पेमेंट की एक अच्छी सुविधा दी है। इसके बाद से ही लोग ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रहे है। यह बहुत सुरक्षित है और इस से जल्दी काम हो जाता है। यदि आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है।

हाल ही मे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपने ग्राहकों को लेकर कुछ नए नियम बनाए है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रियल टाइम ग्रास सेटलमेंट (RTGS) की समयसीमा को लेकर कुछ बदलाव किए है। आरबीआई ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है की RTGS के जरिये बड़ी राशि के ट्रांजेक्शन की सुविधा का समय 26 अगस्त को बदल दिया गया है।

आरबीआई ने कहा है की पहले ग्राहकों के लिए ट्रांजेक्शन का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 तक ही होता है। लेकिन अब इसे बदल दिया है ट्रांजेक्शन के नया समय होगा सुबह 7 बजे से शाम 6 तक। यह नया नियम 26 अगस्त की यानी अगले सोमवार से सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि ग्राहक 1 घंटा पहले आरटीजीएस के जरिए ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।

इसके अलावा बैंकों के बीच लेन-देन के लिये सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7:45 बजे तक है। आरबीआई ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।