अयोध्या में राम मन्दिर बनेगा या मस्जिद इसका फैसला भले ही नहीं आया हो लेकिन राम मंदिर को लेकर एक और ताज़ा खबर सामने आयी है। राम मंदिर को लेकर पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है अयोध्या से पहले पश्चिम बंगाल में राम मंदिर बनाए जाने का एलान हो गया है। अंतरराष्ट्रीय राम मंदिर ट्रस्ट ने हावड़ा में राम मंदिर बनाने का एलान किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 सितंबर को हावड़ा में राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

बता दें की पश्चिम बंगाल में कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसको लेकर राज्य में जोरों शोरों से तैयारियाँ चल रही है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आमने सामने हैं। मंगलवार को ममता बनर्जी ने कोलकाता के हेयर स्कूल में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण किया। जिसके बाद अब बीजेपी ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया है।

आपको बता दें की लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जब अमित शाह रोड शो कर रहे थे तब ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को एक कॉलेज में तोड़ दिया गया था। जिसके बाद अब ममता ने कल ही ईश्वरचंद्र विद्यासागर की दूसरी प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा टूट जाने के बाद ममता ने एलान किया है था की वो जल्द से जल्द नई मूर्ति लगवाएगी।

बता दें की इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ ने 7 जून को अयोध्या में कोदंड भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा 7 फुट की थी। भगवान राम की उस मूर्ति की कीमत 35 लाख रूपये है। इससे पहले योगी सरकार अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची कांस्य की प्रतिमा लगाने का ऐलान कर चुकी है। इस पर काम भी शुरू हो चुका है।