पिछले साल मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए है थे जहाँ भाजपा को पटखनी देकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी सरकार बनाई थी। मध्यप्रदेश में अभी कांग्रेस की सरकार है और चुनाव के समय तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने मध्यप्रदेश के किसानों से वादा किया था कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वे 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। राहुल गांधी के इस वादे के दम पर ही इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है।

इस विषय पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। लक्ष्मण सिंह 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रह चुके है। कांग्रेस के कदावर नेताओं में उनकी गिनती होती है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि "चूँकि वादा पूरा होने में अभी समय है, इसलिए राहुल गाँधी को 10 दिनों के भीतर सभी किसानों के कर्ज माफ करने की विफलता के लिए माफी माँगनी चाहिए। उन्हें इस तरह के वादे नहीं किये जाने चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा है कि "अब आगे और वादे करने के बजाय किसानों को उचित समय बता देना चाहिए कि कब तक उनका कर्ज माफ़ हो जायेगा।" लक्ष्मण सिंह ने कर्ज की धन राशि बताते हुए कहा कि "45 हज़ार करोड़ की क़र्ज़ माफ़ी आसान काम नहीं है। स्थिति के अनुसार इस वर्ष भी किसानों की कर्ज माफ़ी किसी भी कीमत पर नहीं हो सकती है।"

फिलहाल मध्यप्रदेश कांग्रेस में गृह युद्ध की सम्भावना बनी हुई है क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के लिए समर्थक प्रदर्शन कर रहे है। वर्तमान में कमल नाथ मध्यप्रदेश में सरकार एवं संगठन के मुखिया बने हुए है।