मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने की भाजपा नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने की भाजपा नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी

कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में कोठी रोड पर बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की और मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बाबा साहब के समर्थकों ने इस घटना का विरोध जताते हुए क्षेत्र में चक्का जाम भी किया था। जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल नई मूर्ति मंगवाई और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए है।

प्रशासन द्वारा मंगाई गई मूर्ति का अनावरण करने के लिए उज्जैन संभाग के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को आमंत्रित किया था। प्रभारी मंत्री को आने में थोड़ी देरी हुई तो किसी ने उस प्रतिमा का अनावरण कर दिया था। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा "अंबेडकर हमारे भगवान हैं और भगवान का लोकार्पण नहीं होता, वह सभी को प्यारे हैं। लोगों में उत्साह है और हमारे किसी भाई को लगा होगा कि प्रतिमा पर्दे में नहीं रहना चाहिए।"

मध्यप्रदेश में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में किसानों की फ़सलों का नुकसान हुआ है। इस विषय पर मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि "मध्य प्रदेश किसानों के बल पर चलने वाला प्रदेश है। भारी वर्षा के चलते कई जगहों पर फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हमने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है, लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि हमारे पास और भी प्रदेश हैं। अगर ऐसा है तो मध्य प्रदेश में क्यों राजनीति करते हो। अपने 29 सांसद भी वहीं ले जाओ। वह जहां, पढ़े-लिखे जहां बड़े हुए वहां की माटी का कर्ज नहीं उतार पा रहे हैं।" केंद्र सरकार के मंत्रियों को मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने नपुंसक भी कहा।

पंचायत सचिव संगठन के कार्यक्रम में आयोजित डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सज्जन सिंह वर्मा ने कहा "स्वस्थ और सभ्य समाज देने का दायित्व ना सिर्फ नेताओं, कार्यकर्ताओं का है बल्कि सरकारी नौकरी वालों का ज्यादा है। इनका अपराध क्षम्य नहीं है, लेकिन उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।"

भाजपा पर आरोप लगाते हुए हुई मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा "कई जगह पर बाबा साहेब की मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। भाजपा इस तरह की घटना करवा कर दो बड़े गुटों में लड़ाई करवाना चाहती है।"

GO TOP