हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी की है। आये दिन वे दोनों स्टार कपल के रूप में कई इवेंट्स में नजर आते रहते हैं। इसी कड़ी में वे दोनों साथ में मेट गाला के 72वें संस्करण में पहुंची और वहां पहुंचने के बाद लोग उनके अनोखे लुक को देखकर हैरत में पड़ गए। बता दें कि प्रियंका ने इस इवेंट में ग्रे-येलो-पिंक डिओर गाउन, एक ड्रामेटिक क्राउन, चोपर्ड ब्रांड की ज्वैलरी पहना था।

प्रियंका का यह लुक 2010 में आयी फंतासी फिल्म 'ऐलिस इन वंडरलैंड' की रेड क्वीन से प्रेरित था और अपने लुक को पूर्ण करने के लिए उन्होंने पिंक लिपस्टिक भी लगाया। इसके अलावा अपनी आईब्रो को ग्रे शेड देकर व्हाइट आईलाइनर का भी उपयोग किया। उनके साथ आये उनके पति निक ने सफ़ेद सूट पहना हुआ था।  

अपने इस लुक की कुछ फोटो प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की जिसके बाद से उनके लुक का मज़ाक उड़ाया जा रहा है।

चलिए बताते है की सॉइल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका के इस लुक पर क्या है? एक यूजर ने ट्वीट किया, "बच्चे को कैसे डराना है? यह पिक्चर दिखा दीजिए।" एक यूजर ने लिखा है, "एक थी डायन लुक।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "ये हादसा कैसे हुआ?", एक यूजर ने प्रियंका से ही पूछा लिया, "क्या चाहती हो बहन।" बता दे कि कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने प्रियंका के इस लुक की तारीफ भी की हैं।  

जानकारी दे दें की तीसरी बार प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इससे पहले 2017 और 2018 में हुए इवेंट में भी प्रियंका हिस्सा ले चुकी हैं।  वहीं, उनके पति निक जोनास ने इस इवेंट में दूसरी बार हिस्सा लिया है इससे पहले वह 2017 में पहली बार मेट गाला में पहुंचे थे। प्रियंका और निक की पहली मुलाकात भी मेट गाला में ही हुई थी।