भारत में जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नज़दीक आने लगे है वैसे वैसे देश की सभी राजनैतिक पार्टियाँ अपनी सत्ता बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के राजनैतिक गलियारों में आज एक बड़ी हलचल हुई है। समाजवादी पार्टी से कुछ दिनों पहले अलग हुई यूपी की निषाद पार्टी ने भाजपा का हाथ थाम लिया है।

भाजपा नेता जेपी नड्डा के अनुसार राष्ट्रीय निषाद पार्टी NDA की सहयोगी पार्टी के रूप में भाजपा का सहयोग करेगी। राष्ट्रीय निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद के पुत्र प्रवीण निषाद ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण कर ली है। निषाद पार्टी के साथ आने से पूर्वांचल में भाजपा को और भी मज़बूती मिलेगी।

राष्ट्रीय निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद ने कहा- गठबंधन में रहते हुए हम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का प्रयास करेंगे। अंत में उन्होंने कहा भाजपा और निषाद पार्टी के साथ यूपी में रामराज और निषाद राज रहेगा।

सूत्रों की माने तो यूपी की गोरखपुर सीट से प्रवीण निषाद भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार हो सकते है। जेपी नड्डा के कहा अगर चुनाव लड़ना संसदीय प्रक्रिया का अहम हिस्सा है तो प्रवीण चुनाव लड़ेंगे।

बता दे कि उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये गोरखपुर सीट खाली हो गई थी जिसपर उपचुनाव में सपा से चुनाव लड़कर भाजपा को पटखनी दी थी।