भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने रोड़ शो किया सिंह के इस रोड शो में कम्प्यूटर बाबा अपने सैकड़ों संतों के साथ शामिल हुए। हैरानी की बात यह रही की इस रोड शो के दौरान कुछ पुलिसकर्मी सिविल वर्दी में भगवा ड्रेस में थे। उन्होंने गले में भगवा दुपट्टा पहना हुआ था। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था हमे ऐसा करने के लिए कहा गया है।

हालांकि, भोपाल के DIG ने इस बात को नकारा है। उन्होंने कहा कि रोड शो की सुरक्षा में पुलिस कर्मियों को सिविल वर्दी में खड़ा किया गया था, लेकिन किसी भी पुलिसवाले ने भगवा साफा नहीं पहनाया गया है।

बता दें की भोपाल में 12 मई को चुनाव होने है। लोकसभा चुनाव में भोपाल की सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में ज़ोरदार टक्कर है। भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के सामने भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है। दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे कम्प्यूटर बाबा ने प्रधानमन्त्री के लिए कहा कि देश का मोदी झूठा है और भगवा तक को लूटा है। राम राम ही अबकी बार, बदल के रख दो चौकीदार। उन्होंने आगे कहा कि संत समाज भोपाल के लोगों को दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के लिए वोट देने की अपील कर रहा है।

आज साधु दिग्विजय सिंह के समर्थन में रोड शो करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं बीते मंगलवार को भोपाल में कंप्यूटर बाबा की अगुआई में कई साधुओं ने दिग्विजय सिंह की जीत के लिए धूनी रमाई थी। बता दें कि भोपाल में बुधवार को कांग्रेस के रोड शो के साथ ही बीजेपी का भी रोड शो है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह साध्वी प्रज्ञा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भोपाल के लिए आज साध्वी प्रज्ञा का अलग से दृष्टि पत्र भी आना है, जिसमें वह भोपाल के लिए अपने विजन को जनता के सामने रखेंगी।