आज भुवनेश्वर में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली कालाहांडी जिले के भवानीपाटना में कृष्णा नगर मैदान में हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया। मंच से पीएम ने कांग्रेस और बीजू जनता दल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजू जनता दल ने हमेशा से गरीबों को गरीब रखने की साजिश रची है।

पीएम मोदी ने ओडिशा की जनता से अपील की है की जिस तरह उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिला और उन्होंने जो इतिहास रचा है उसे ओडिशा की जनता फिर से एक बार दोहराये। उन्होंने यह भी कहा “ओडिशा सरकार ने हमारे साथ सहयोग नहीं किया, उसकी उदासीनता के बावजूद हमने राज्य में विकास परियोजनाएं शुरू करने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।’’ उन्होंने कहा कि इस चौकीदार ने उड़िया लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र की योजनाओं का सहारा लिया”

जनता को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने पांच सालों की उपलब्धियाँ जनता के सामने रखी। पीएम ने बताया “NDA सरकार ने आठ लाख परिवारों के लिए पक्के मकान बनवाए, 24 लाख घरों में बिजली के कनेक्शन मुहैया कराए, 40 लाख माताओं और बहनों को गैस कनेक्शन दिए। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में हमने एक करोड़ 40 लाख लोगों के लिए बैंक खाते खोले, 50 लाख मकानों में शौचालय बनवाए, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की।’’