YouGov सर्वे की लिस्ट में पीएम मोदी अवल्ल, लोकप्रियता में विराट-सचिन से धोनी आगे

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
YouGov सर्वे की लिस्ट में पीएम मोदी अवल्ल, लोकप्रियता में विराट-सचिन से धोनी आगे

आपको बता दे की विश्व में बहुत सारी एजेंसियाँ हैं जो लोकप्रिय हस्तियों पर सर्वे निकलती है। ऐसे सर्वे में राजनीति से लेकर खेल और फिल्म जगत की हस्तियों को शामिल किया जाता है। ऐसा ही एक सर्वे YouGov नाम की एजेंसी ने भी किया है। इस एजेंसी ने भारतीय महिला और पुरुषों पर एक सर्वे किया। भारत में लोकप्रियता की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लिस्ट में टॉप किया है।

सर्वे एजेंसी YouGov ने पुरुषों और महिलाओं के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में 41 देशों के 42 हजार लोगों का एक सर्वेक्षण किया था । सर्वे के परिणामों की बात करें तो पुरुषों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई हैं। उन्हें 15.66% अंक मिले हैं। वहीं महिलाओं में बॉक्सर मैरी कॉम पहले नंबर पर रही हैं, उन्हें 10.36% अंक प्राप्त हुए हैं।

इसके अलावा क्रिकेट खिलाड़ी की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर है। उन्हें 8.58% अंक मिले हैं। लोकप्रियता के मामले में कप्तान विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को भी धोनी ने पीछे छोड़ दिया है। पुरुषों की सूची में रतन टाटा को तीसरा जबकि बराक ओबामा को चौथा स्थान मिला है। पांचवे स्थान पर बिल गेट्स और छठवें पर अमिताभ बच्चन हैं।

वही महिलाओं के सर्वे लिस्ट की बात करें तो मैरीकॉम के बाद दूसरे नंबर पर किरण बेदी हैं, जिन्हें 9.46% अंक मिले हैं। लता मंगेशकर 9.23% अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर सुषमा स्वराज 7.13% अंकों के साथ हैं। वहीं दीपिका पादुकोण पांचवें नंबर पर हैं, उन्हें 6.35% अंक मिले हैं। वही पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई 5.75% अंकों के साथ छठवें नंबर पर है।

GO TOP