पेरिस: थियेटर में जोकर फिल्म देखने के दौरान शख्स ने कहा "अल्‍लाह हू अकबर" और मच गई भगदड़

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
पेरिस: थियेटर में जोकर फिल्म देखने के दौरान शख्स ने कहा "अल्‍लाह हू अकबर" और मच गई भगदड़

ईश्वर का नाम लेते ही सभी के मन और अंतरात्मा को शांति मिलती है लेकिन आज आतंकवाद की दहशत कुछ इस तरह है कि यदि कोई भी व्यक्ति "अल्‍लाह हू अकबर" बोलता है तो उस जगह का माहौल अस्त व्यस्त सा हो जाता है। ऐसा ही कुछ पेरिस में हुआ है।

पेरिस के ग्रैंड रेक्‍स सिनेमा हाल में लोग हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' देख रहे थे। फिल्म का शो रात को करीब 9:30 बजे का था। फिल्म के दौरान एक शख्स कुछ ज्यादा उधम मचा रहा था। पहले यह शख्स फिल्म के दौरान कहने लगा 'यह राजनीतिक है'। कई बार उस शख्स ने इस शब्द का उपयोग किया। इससे परेशान होकर आसपास के लोगों ने उसे चुप बैठने की हिदायद भी दी थी परन्तु वो नहीं माना।

कुछ देर बाद वह शख्स उठा और सीने पर हाथ रखकर जोर से चिल्लाने लगा "अल्‍लाह हू अकबर!" इसे सुनते ही सिनेमा हाल का माहौल बदल गया और सभी लोग फिल्म छोड़कर बाहर की ओर भागने लगे। चारो तरफ डर का माहौल बन गया था। इस भाग दौड़ में कुछ महिलाओं को चोट भी आई थी।

वह शख्स भी सिनेमा घर से बाहर भागने लगा जिसे सिनेमा हाल के सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश भी परन्तु उसे वे रोक न पाए। अंत में बाहर खड़ी पेरिस पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। उसकी उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है तलाशी में उसके पास से कोई भी हथियार बरामद नहीं हुआ है। ग़ौरतलब है कि आतंकी संगठनों से द्वार की गई आतंकी घटनाओं में अक्सर "अल्‍लाह हू अकबर!" शब्द सुना गया है और इसका मतलब होता है "अल्लाह महान है।"

पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे सिनेमा हाल की जांच की और जांच में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई विस्फोटक और घातक हथियार नहीं मिला है। सूत्रों की माने तो यह घटना दर्शकों का ध्यान भटकाकर चोरी करने की भी हो सकती है।

GO TOP