पाकिस्तान में एक डॉक्टर ने ऐसा शर्मनाक काम किया है जिससे उसने डॉक्टरों की पूरी कौम को ही बदनाम कर दिया है। पाक के इस डॉक्टर की घिनौनी हरकत को सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। आइये आपको इस डॉक्टर की करतूत के बारे में विस्तार से बताते है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना क्षेत्र के रातोदेरो जिले के एक क्लिनिक में मुज्फफर घांघर नाम का एक डॉक्टर है। मुज्फफर घांघर खुद HIV पॉजिटिव है। एड्स से पीड़ित इस डॉक्टर ने अपने क्लिनिक पर आने वाले सैकड़ों लोगो को HIV संक्रमित इंजेक्शन लगा दिए।

डॉक्टर की इस हरकत के कारण कई मरीज़ HIV एड्स के शिकार हो गये। दिल दहलाने वाली बात यह है की अभी तक 59 मरीज़ों में से 25 बच्चे है जिसमे से ज्यादातर बच्चों की उम्र 4 महीने से 8 साल के बीच है। पाकिस्तान अजूबों से भरा पड़ा है और ये किस्सा उसी का एक नमूना नजर आता है।

पाकिस्तान में इस तरह की सिरफिरों की कमी नही है जो अपने किसी ‘इंतकाम’ को पूरा करने के लिए किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते है। ये वहशी दरिन्दे मासूम बच्चों को भी नही बख्शते है।
यह मामला सामने आते ही उस इलाके में हड़कंप मच गया। लरकाना के पुलिस कमिश्नर के अनुसार, डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। परन्तु पुलिस अभी तक इस डॉक्टर से ये उगलवाने में नाकामयाब रही है कि ये डॉक्टर कब से ऐसी हरकत कर रहा था और इस हरकत को करने के पीछे उसका क्या कारण था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की अभी HIV मरीज़ों की संख्या में इज़ाफा हो सकता है। शायद ये पहला ऐसा केस होगा, जब किसी डॉक्टर ने जानबूझकर इस तरह से HIV एड्स को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया हो।