पुलवामा हमले में हमारे भारतीय सेना की 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले का बदला भारत ने एयर स्ट्राइक करके लिया था। जिसमें पाकिस्तान के करीब 200 आतंकवादी मारे गए थे। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बाद गया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस को बंद कर दिया था। लेकिन अब पुलवामा हमले के एक महीने बाद पाक ने अपने एयररूट का एक रूट भारतीय विमानों के लिए खोल दिया है। जिसका नाम P518 रूट है।

भारतीय सिविल एविएशन मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने एयर स्पेस का इस्तेमाल करने के लिए शर्तों के साथ कुछ छूट दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को  वाशिंगटन और लंदन जा रहे एयर इंडिया के दो विमान पाकिस्तानी एयररूट से होते हुए गुजरे। इसलिए कहा जा रहा है की अब P518 रूट से भारत की पश्चिमी देशों की ओर आने-जाने वाली फ्लाइट गुजर सकती हैं। इसके अलावा पाकिस्तान ने अभी भी 10 एयररूटों को बंद कर रखा है।

पाकिस्तान के अपने एयर रूट बंद कर देने के कारण हवाई यात्रा पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा था। इससे साउथ और साइथ-ईस्ट एशिया के बीच उड़ानों के साथ-साथ दिल्ली और पश्चिमी देशों के बीच की उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुईं थीं। इसके अलावा यूरोप और अमेरिका से भारत आने वाली उड़ानें प्रभावित हुई। P518 रूट बंद होने के बाद से फ्लाइट्स को ज्यादा घूम के जाना पड़ रहा था। जिसके कारण ईंधन भी ज्यादा लग रहा था। लेकिन ख़ुशी की बात यह है की P518 रूट को वापस चालू कर दिया है।

रूट बंद होने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान भारत की सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया को हुआ। मार्च मध्य तक एयरलाइंस का घाटा 60 करोड़ रुपए था। हर हफ्ते एयर इंडिया के विमान यूरोप और भारत के बीच 66 और अमेरिका व भारत के बीच 33 सर्विसेज देते हैं। इनमें से ज्यादातर उड़ानें पाकिस्तानी P518 रूट से होकर गुजरती थी।