पाकिस्तान में ईद की नमाज के बाद हुआ लड़ाई झगड़ा, 13 लोगो की मोत

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
पाकिस्तान में ईद की नमाज के बाद हुआ लड़ाई झगड़ा, 13 लोगो की मोत

ईद के त्यौहार पर एक घटना सामने आयी है। जो की ईद की नमाज के बाद घटित हुयी है। ईद का त्यौहार ख़ुशी और दुश्मनी को भूलकर मनाया जाने वाला त्यौहार है लेकिन लोग इसे भूलकर लड़ाई झगड़े कर रहे है। बता दे कि बुधवार को पाकिस्तान के मुल्तान जिले में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ जिसके चलते 13 लोग मर गए और कई लोग घायल भी हुए। खबर के मुताबिक, ईद की नमाज के बाद एक गुट के सदस्य ने मस्जिद से बाहर आ रहे दूसरे गुट के लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी।

प्रतीकात्मक फ़ोटो

उसके बाद दोनों गुटों के लोग गोलीबारी करने लगे। 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए है । घायल हुए लोगो को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में 4और लोगों की मृत्यु हो गई।

प्रतीकात्मक फ़ोटो

इस घटना के लिए बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लूटपाट करने वाले कथित 2 समूहों के मध्य पुरानी रंजिश होने से यह घटना हुयी। हमले के उपरांत घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और इलाके की जांच के लिए घेराबंदी कर ली गयी है।

GO TOP