पाक मंत्री ने ट्वीट कर चंद्रयान-2 पर कसा तंज, पाक के लोगो ने ही कर दिया उन्हें ट्रोल

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
पाक मंत्री ने ट्वीट कर चंद्रयान-2 पर कसा तंज, पाक के लोगो ने ही कर दिया उन्हें ट्रोल

चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) मिशन के अंतर्गत विक्रम लैंडर की लैंडिंग से ठीक पहले उससे संपर्क टूटने के बाद से जब थोड़ी देर तक कोई जानकारी नहीं मिली तब ISRO के हर एक व्यक्ति की सांसे थम गई और फिर निराशा हुई । निराशा के इस माहौल में पाकिस्‍तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने चंद्रयान-2 को लेकर बेहूदा टिप्पणी की है। जिसके बाद हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है।

आर्टिकल 370 के हटने के बाद से बौखलाया पाक हर बात पर भारत पर अपना गुस्सा निकाल रहा है। कल रात ही चंद्रयान-2 ने सम्पर्क टूटने के बाद पाक के विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने तंज भरे कई ट्वीट किए। विक्रम के रास्ता भटक जाने के बाद फवाद ने पहला ट्वीट किया 'जो काम आता नहीं, पंगा नहीं लेते ना....डियर इंडिया।'  

इस ट्वीट के बाद से भारत के साथ साथ पाक के लोग भी फवाद को जमकर ट्रोल कर रहे है।

इसके अलावा फवाद ने एक भारतीय यूजर की ट्वीट पर रिप्‍लाई करते हुए लिखा, 'सो जा भाई चंद्रमा की बजाय मुंबई में उतर गया खिलौना।' फवाद चौधरी के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर कॉमेंट की बाढ़ सी आ गई। एक पाकिस्तान यूजर ने लिखा है भारत वाले कोशिश तो कर रहे है, तुम बस मजाक बना सकते हो ट्वीटर पर अमरुद जैसी शकल लेकर अपना काम करो।

GO TOP